
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
ABP News
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी दोस्त के निधन पर भावुक ब्लॉग शेयर किया. अपने दोस्त को याद कर लिखे गए हर शब्दों में दर्द साफ झलक रहा था, जिसके बाद फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे थे.
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों सदमे में हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग में एक ऐसे दोस्त को याद किया, जो उनके लिए सिर्फ साथी नहीं, बल्कि परिवार जैसा था. उम्र के इस पड़ाव पर पुराने साथी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं इसीलिए अमिताभ बच्चन ने भावुक होते हुए लिखा कि यह नुकसान उनके दिल को अंदर तक छू गया है. इस पोस्ट के बाद सभी फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं.
दोस्त को याद कर भावुक हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि 'एक और बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया. वह स्नेह और प्यार से भरा हुआ इंसान था और उसके स्वभाव में हमेशा हंसी-मजाक झलकता था. हर स्थिति में वह मजबूत था. मुश्किल से मुश्किल हालात में भी वह कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेता था. उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी. अब वह हमारे बीच नहीं है, इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल लग रहा है.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












