
'कम शिक्षा की वजह से उनके साथ ऐसा हुआ', निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को लेकर कही ऐसी बात
ABP News
निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया है, जो इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं.
निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया है, जो इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. राजपाल यादव के ऊपर एक पुराने चेक बाउंस और कर्ज से जुड़े मामले में ये कानूनी कार्रवाई की गई है. ये मामला उनकी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' (2010) से जुड़ा है. फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने पैसे उधार लिये था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी और कर्ज समय पर भुगतान न होने के कारण मामला अदालत तक पहुंच गया.
दोस्ती या रणनीति? राजपाल यादव की मुसीबत में प्रियदर्शन का बड़ा कदम आखिर क्यों?
प्रियदर्शन ने बताया कि वे राजपाल यादव को पिछले लगभग 20 वर्षों से जानते हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है. उनके अनुसार, राजपाल एक मेहनती और अच्छे दिल के इंसान हैं, लेकिन कम शिक्षा और कानूनी जानकारी की कमी के कारण उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी, जिसकी वजह से आज उन्हें ये स्थिति झेलनी पड़ रही है. सबसे खास बात ये रही कि प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं से राजपाल यादव की फीस बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक और कानूनी मुश्किलों को देखते हुए राजपाल को अधिक भुगतान मिलना चाहिए.
कर्ज और एक ‘बड़ी गलती’: आखिर क्यों बढ़ाई प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की फीस?













