
'कब कहां से मिसाइल आ जाए', जानें PM मोदी की यूक्रेन यात्रा पर क्या बोले कीव में रहने वाले भारतीय छात्र
AajTak
पिछले लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों के लाखों लोग मारे जा चुके हैं और कई शहर तबाह हो चुके हैं. इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा एक युद्धविराम की किरण के रूप में देखी जा रही है. यूक्रेन में रहने वाले भारतीय लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की पहल से दोनों देशों के बीच युद्धविराम होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 21 अगस्त से तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर रहेंगे. 21 और 22 अगस्त को पीएम पौलेंड दौरे पर रहेंगे और फिर 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव दौरे पर जाएंगे. 45 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड की यात्रा पर जा रहा है. वहीं यूक्रेन के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कीव जा रहा है. इस यात्रा को लेकर यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं।
दरअसल, पिछले लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. दोनों देशों के लाखों लोग मारे जा चुके हैं और कई शहर तबाह हो चुके हैं. इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा एक युद्धविराम की किरण के रूप में देखी जा रही है. यूक्रेन में रहने वाले भारतीय लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की पहल से दोनों देशों के बीच युद्धविराम होगा. कारण, पिछले महीने यानी जुलाई में पीएम मोदी रूस दौरे पर गए थे.
यहां देखें मेडिकल छात्रों से खास बातचीत का वीडियो-
बता दें कि युद्ध शुरू होने तक करीब 25 हजार भारतीय मूल के लोग काम कर रहे थे औऱ पढ़ रहे थे. लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद करीब 18 हजार भारतीयों को भारत लौटना पड़ा था. इस क्रम में आजतक ने यूक्रेन के अस्पतालों में काम करने वाले और पढ़ने वाले भारतीय मूल के मेडिकल छात्रों से बात की. इस दौरान उन्होंने उन दिक्कतों के बारे में भी बात की जो युद्ध के चलते उनके सामने हैं. इस क्रम में छठी साल की मेडिकल स्टूडेंट डॉ आरती ने बताया कि कब कहां से मिसाइल आ जाए, कुछ नहीं पता. साथ ही जब से युद्ध शुरू हुआ है, तब से पावर कट जैसी चीजें भी हो रही हैं. युद्ध को लेकर लगातार तनाव बना रहता है.
एक अन्य महिला डॉक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को लेकर हम लोग बहुत उत्साहित हैं. हम लोग यहां पढ़ने आए और हमारा अब आखिरी वर्ष पढ़ाई का बचा है. हम चाहते हैं कि कैसे भी एग्जाम दे दें. युद्ध के बीच हमेशा ये चिंता बनी रहती है कि फिर से स्थिति पहले जैसी न हो जाए और हमारी पढ़ाई प्रभावित न हो जाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









