
'कफन में लिपटी महिला, नाक में रुई', सबको लगा ये महिला मर गई, लेकिन...
AajTak
कर्ज में डूबी महिला ने अपनी मौत का नकली कहानी रच डाली, उसने फेसबुक पर अपनी मौत को जाहिर करने के लिए बेटी के फेसबुक अकाउंट का सहारा लिया. महिला ने बेटी के अकाउंट से ही अपनी मौत की जानकारी शेयर कर दी. बाद में महिला की बेटी ने ही मां की पोल खोल दी.
कर्ज चुकाने से बचने के लिए एक महिला ने अपनी मौत का ऐलान कर दिया. महिला ने फेसबुक पर 'अपनी लाश' की फोटो भी शेयर की. बाद में महिला की बेटी ने मां की पोल खोल दी. दरअसल, महिला ने बेटी के अकाउंट को हैक कर अपनी मौत की घोषणा की थी. महिला इंडोनेशिया की रहने वाली है.
अपनी मौत का नाटक रचने वाली महिला का नाम एल (L) बताया गया है. 'एल' को माया गुनावन (Maya Gunawan) को 20 नवम्बर तक कर्जा वापस करना था. 'एल' तय तारीख को कर्जे की राशि नहीं दे पाई. इसके बाद उन्होंने माया से 6 दिसंबर तक की मोहलत मांगी.
'डेली स्टार' के मुताबिक, इस तरह 6 दिसंबर की तारीख आई और बीत गई, इसी बीच माया ने 12 दिसंबर को फेसबुक पर लॉगिन किया. यहां उन्होंने अपनी फीड में देखा कि एल की बेटी ने फेसबुक पोस्ट लिखा है कि उनकी मां की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई.
पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि एल की मौत उत्तरी सुमात्रा के मेदान में एक पुल के पास हुई. बताया गया कि एल का अंतिम संस्कार इंडोनेशिया के बांदा असेह (Banda Aceh) शहर में होगा.
जो फोटो फेसबुक पर शेयर किया गया था, उसमें एल कफन में थी, आंखे बंद थीं और नाक में रुई लगी थी. एक और फोटो भी फेसबुक पर शेयर किया गया, जहां एल की कथित डेडबॉडी स्ट्रेचर पर रखी हुई नजर आ रही है.
'मेरी मां जिंदा है और एकदम ठीक' इस मामले में 'एल' की बेटी नाजवा अलमिरा गिनटिंग (Najwa Almira Ginting) ने ही खुलासा किया कि यह पोस्ट झूठ है. दावा किया कि उनकी मां ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया और मौत की कहानी रच डाली. नाजवा ने पोस्ट में लिखा कि उनकी मां बिल्कुल सही सलामत है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











