
कप्तान सूर्या की चली आंधी, ईशान किशन भी बॉलर्स पर बरसे... रायपुर T20 में टीम इंडिया ने फोड़े कई रिकॉर्ड्स
AajTak
रायपुर में भारतीय टीम को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 209 रनों का बड़ा टारगेट दिया था. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से इस टारगेट को बौना साबित कर दिया. भारतीय टीम आसानी से मैच जीतने में कामयाब रही.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की. 23 जनवरी (शुक्रवार) को हुए इस मुकाबले में भारत के सामने जीत के लिए 209 रनों का टारगेट सेट किया गया था, जिसे उसने 15.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भारतीय टीम की जीत के स्टार रहे. सूर्यकु्मार ने फॉर्म में वापसी करते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं ईशान ने 11 चौके और छक्के की मदद से 32 गेदों पर 76 रनों का योगदान दिया.
भारत ने इस मुकाबले को जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 6 रनों की नाजुक स्थिति से उबरते हुए 209 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया. यह किसी फुल मेम्बर (FM) टीम की तरफ से 6 या उससे कम रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद किया गया सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2023 में रावलपिंडी में 4 रन पर 2 विकेट गिरने के बावजूद 194 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का ये संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. इससे पहले भारत ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तन में 209 रनों का टारगेट चेज कर लिया था. भारतीय टीम ने टी20 इंटनेशनल में छठी बार 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया है.
भारत के लिए सबसे सफल रनचेज (टी20I): 209 बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर, 2026 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023 208 वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019 207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009 204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020 202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013
200+ टारगेट का सर्वाधिक बार सफलतापूर्वक पीछा 7 (ऑस्ट्रेलिया) 6 (भारत) 5 (साउथ अफ्रीका) 4 (पाकिस्तान) 3 (इंग्लैंड)
भारत ने इस मुकाबले में 28 गेंदें बाकी रहते टारगेट हासिल किया. यह फुल मेम्बर टीम की ओर से 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते हुए हासिल की गई जीत रही.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








