
कपिल शर्मा शो में हुई गलती, सलमान खान को पहुंचा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
बीते हफ्ते में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दो पत्ती फिल्म की स्टार कास्ट काजोल और कृति सेनन पहुंचे थे. इस एपिसोड में, कृष्णा अभिषेक ने जैकी श्रॉफ की नकल करते हुए एक एक्ट किया था. जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के मशहूर गाने एकला चलो रे को बदल दिया.
अभी तो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 2 ने उड़ान भरनी शुरू ही की थी कि मुसीबत का शिकार भी हो गया है. दरअसल, एक एपिसोड में रबिंद्रनाथ टैगोर की कविता पर किए गए मजाक पर बंगाली कम्यूनिटी ने एतराज जताया है. इसके बाद बोंगो भाषी महाभाषा फाउंडेशन ने कपिल शर्मा को लीगल नोटिस भेजा. वहीं कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को भी इसका नोटिस भेजा गया है.
सलमान का नहीं कोई वास्ता
माना जा रहा था कि सलमान भी इस शो के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. हालांकि सलमान खान की टीम का कहना है कि उनका इस कॉमेडी शो से कोई लेना देना नहीं है. TOI की मानें तो सलमान खान की टीम रिप्रेजेंटेटिव ने कहा है कि मीडिया के कुछ वर्गों में ये खबर चल रही है कि सलमान खान या एसकेटीवी (SKTV) को भी नोटिस मिला है, जो कि गलत है. क्योंकि हम नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़े नहीं हैं.
किस एपिसोड पर एतराज
बीते हफ्ते द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दो पत्ती फिल्म की स्टार कास्ट काजोल और कृति सेनन पहुंचे थे. इस एपिसोड में, कृष्णा अभिषेक ने जैकी श्रॉफ की नकल करते हुए एक एक्ट किया था. जहां उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के मशहूर गाने एकला चलो रे को बदल दिया. कृष्णा ने कमेंट करते हुए 'एकला' शब्द को 'पचला' से बदल दिया, जिसका मतलब था 'पांच लोगों के साथ चलना.' उन्होंने आगे मजाक में कहा कि अकेले चलने से कुत्ते पीछे पड़ते हैं. हालांकि इस एपिसोड में दर्शकों को खूब हंसी आई, लेकिन बंगाली समुदाय को ये पसंद नहीं आया.
शो को मिला नोटिस

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











