
कपिल देव ने इस भारतीय बॉलर को बताया ऑलराउंडर, पंड्या के बारे में कहा- पहले उन्हें गेंदबाजी तो करने दें
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने हार्दिक पंड्या को हरफनमौला यानी ऑलराउंडर मानने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि हार्दिक अभी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. जानिए 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने किन भारतीयों को हरफनमौला प्लेयर माना...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव ने हार्दिक पंड्या को हरफनमौला यानी ऑलराउंडर मानने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि हार्दिक अभी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें हरफनमौला कैसे कह सकते हैं. हालांकि कपिल देव ने स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को हरफनमौला प्लेयर माना है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












