
कन्नौज सीट पर आखिरी वक्त में SP ने क्यों बदला कैंडिडेट? जानिए अखिलेश के लिए यह जंग आसान या मुश्किल
AajTak
समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप को कन्नौज से उम्मीदवार बनाया था. 25 अप्रैल को कन्नौज में नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में नामांकन से ठीक पहले अखिलेश यादव को अपना मन क्यों बदलना पड़ा.
राजनीति में 48 घंटे का वक्त बहुत बड़ा होता है. सियासत का ये सबक कन्नौज से चुनाव लड़ते-लड़ते रह गए तेज प्रताप से बेहतर कौन जानेगा? जिन्हें हटाकर अब खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज की लड़ाई में उतर गए हैं. दोपहर में अखिलेश यादव ने कन्नौज से लड़ने का संकेत दिया और शाम होते-होते समाजवादी पार्टी ने एक और सीट पर उम्मीदवार बदल दिया.
अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जब नॉमिनेशन होगा तो आप को खुद पता चल जाएगा और हो सकता है कि नॉमिनेशन से पहले आपको जानकारी होगी.
क्यों इतने कन्फ्यूज हैं अखिलेश यादव?
समाजवादी पार्टी भले ही कन्फ्यूजन से इनकार करे लेकिन इस बार अखिलेश की पार्टी ने बार-बार उम्मीदवार बदलने में सबको पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि अखिलेश यादव इतने कनफ्यूज क्यों हैं?
समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर 2 बार प्रत्याशी बदला, जिसमें गौतम बुद्ध नगर, मिश्रिख मेरठ और बदायूं शामिल है. वहीं 9 सीट पर वो एक बार प्रत्याशी बदल चुके हैं, इसमें मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, बागपत, सुल्तानपुर, वाराणसी (गठबंधन के कारण) और कन्नौज जैसी सीटें शामिल हैं. समाजवादी पार्टी ने अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लगा दिया था लेकिन अचानक अखिलेश ने इस मामले को ट्विस्ट दे दिया. सवाल ये है कि 48 घंटों के अंदर ऐसा क्या हुआ, जिससे समाजवादी पार्टी को कन्नौज से प्रत्याशी बदलना पड़ा?
यह भी पढ़ें: कन्नौज से खुद क्यों उतरे अखिलेश यादव?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








