Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
कनाडा में चौतरफा घिरे खालिस्तान समर्थक पीएम जस्टिन ट्रूडो, अपनी मुंह की खाएंगे 

कनाडा में चौतरफा घिरे खालिस्तान समर्थक पीएम जस्टिन ट्रूडो, अपनी मुंह की खाएंगे 

AajTak
Tuesday, September 19, 2023 12:40:51 PM UTC

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर एक खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाकर कुछ दिन के लिए अपनी सरकार भले बचा लें पर अगले चुनावों में उन्हें मुंह की खानी है. वो कनाडा में बुरी तरह घिर चुके हैं. जनता भी साथ नहीं देने वाली है. निज्जर की हत्‍या का आरोप एक भारतीय राजनयिक पर लगाने के बाद उनकी जमकर खिंचाई हो रही है.

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो लगातार खालिस्तानियों को सपोर्ट करते रहे हैं, यह कोई ढंकी छुपी बात नहीं थी. पर अब भारत पर एक खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाकर उन्होंने अपने आपको एक आतंकवादी समर्थक संगठन के समर्थक होने के आरोपों पर मुहर लगा दी है.ट्रडो क्षणिक लाभ के लिए अपनी राजनीति का कब्र खोद रहे हैं जिसका पता उन्हें जल्द चल जाएगा. कनाडा में उनके अपने लोग ही भारत के राजनयिक पर आरोप लगाने और उन्हें देश से बाहर भेजने के लिए उनका विरोध कर रहे हैं. भारत के खिलाफ उन्हें विश्व समुदाय से भी सपोर्ट नहीं मिलते दिख रहा है.  आतंकवाद के सपोर्ट से विश्व भर में घिरेंगे ट्रूडो

ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को खालिस्तानी आतंकी निज्‍जर की हत्‍या कर दी गई थी. ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में दावा किया है कि इस हत्या के पीछे भारत का हाथ है. उन्होंने कहा कि कनाडा की राष्‍ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को भरोसा है कि भारत सरकार के एजेंट्स ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. ट्रूडो के फैसले से अमेरिका समेत दुनिया भर के देश हैरान हैं. ऐसे समय में जब पूरी दुनिया पाकिस्तान जैसे देशों में जहां आतंकवादियों को पनाह मिलती है को अलग-थलग कर रही है, कनाडा ने कैसे यह हरकत कर दी. जिस व्यक्ति को भारत आतंकी घोषित कर चुका है उसे ट्रूडो से इतनी हमदर्दी क्यों है? क्या कनाडा दुनिया में दूसरा पाकिस्तान बनने की ओर अग्रसर है.कनाडाई पत्रकार बोर्डमैन लिखते हैं कि ट्रुडो और उनकी टीम का इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से बकवास है. उन्हें नहीं लगता कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा को किसी प्रकार का लाभ मिलने वाला है.

कनाडा की जनसंख्या में खलिस्तान विरोधी ज्यादा , राजनीति में भी कमजोर पड़ेंगे ट्रूडो

कनाडा में ईसाई धर्मावलंबियों की संख्या करीब 53 परसेंट है. जबकि खुद को नास्तिक मानने वालों की संख्या करीब 35 परसेंट है. हिंदुओं और सिखों की जनसंख्या क्रमशः 2.3 और 2.1 प्रतिशत है. माना जाता है कि सरदारों की कुल आबादी का केवल 20 से 25 प्रतिशत ही खलिस्तान आंदोलन को सपोर्ट करता है. फिर भी सरकार क्यों खलिस्तानियों का पक्ष लेती है? कनाडा में यह सवाल अकसर पूछा जाता है. 

कनाडा में हिंदू समुदाय पैसे वाला भी और उच्च शिक्षित भी. आए दिन मंदिरों पर हमले होने के बावजूद जस्टिन ट्रूडो का खलिस्तानियों का समर्थन अब उन्हें भारी पड़ने वाला है. वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल जो अभी एक महीने पहले ही कनाडा से लौटकर आए हैं कहते हैं , कनाडा में हिंदू संगठित नहीं हैं इसलिए उनका कोई वोट बैंक नहीं है. कनाडा में हिंदू पंजाबी, गुजराती, बंगाली आदि में बंटे हुए हैं. इसलिए उनके मंदिरों पर हमले होते हैं फिर भी कनाडा सरकार खलिस्तानियों के साथ देती है. ट्रूडो की पार्टी अल्पमत में है. उसको जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी का सहारा चाहिए. इसके अलावा खालिस्तानी संगठनों से ट्रूडो की पार्टी को भारी पैमाने पर चुनावी चंदा भी मिलता है. पर यह निश्चित है कि ट्रूडो की वापसी नहीं होने वाली है. क्योंकि अब हिंदू संगठित हो रहे हैं और सरदारों को भी समझ में आ रहा है कि कुछ गलत हो रहा है.

कनाडा में साल 2019 में आम चुनावों में ट्रूडो बड़ी मुश्किल से सरकार बना सके थे. ट्रूडो की लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा को 157 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि विपक्ष की कंजरवेटिव पार्टी को 121 सीटों पर सफलता मिली थी. ट्रूडो को सरकार बनाने के लिए 170 सीटों की जरूरत थी. जगमीत सिंह की  न्‍यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP)को 24 सीटें मिली थीं, जिसके सहारे ट्रूडो की ताजपोशी हो सकी थी. इसी जगमीत के दबाव में ट्रूडो स्थानीय जनता के बीच खलनायक बन रहे हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान की नई रणनीति, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से भारी 'टोल' वसूली

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

नेतन्याहू के 'ईसा मसीह बनाम चंगेज खान' वाले बयान पर बवाल, अब इजरायली PM ने दी सफाई

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

युद्ध के बीच ईरानी हैकर्स पर अमेरिका का एक्शन, साइबर नेटवर्क के 4 डोमेन सीज

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का ऑप्शन तो है, पर इनकी क्षमता है काफी कम

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

लारिजानी: ईरान का फिलॉसफर जनरल जिन्होंने इस जर्मन दार्शनिक पर Phd की!

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

'अल-अक्सा मस्जिद हमसे छीन ली', ईरान जंग के बीच इजरायल के इस कदम से भड़के नमाजी

ईरान से जंग के बीच इजरायली अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अल-अक्सा मस्जिद को बंद कर दिया है. ईद के मौके पर 1967 के बाद से यह पहली बार है कि मस्जिद को बंद रखा गया. इस कदम से मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे मुसलमानों में भारी गुस्सा और उदासी है.

अमेरिका ने IRGC के किन कमांडर्स पर रखा $10 मिलियन का इनाम, देखें

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

अमेरिका ने जारी किया ईरान के टॉप लीडर्स का पोस्टर, रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम

मेरिका के विदेश मंत्रालय ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पांच शीर्ष नेताओं के पोस्टर जारी किए हैं. इन व्यक्तियों पर दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का आरोप है. इनके बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की गई है.

'युद्ध नहीं रुका तो हथियार नहीं देंगे', ईरान से जंग के बीच करीबी दोस्त ने छोड़ा अमेरिका का साथ

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका के सहयोगी उससे किनारा कर रहे हैं. होर्मुज के मुद्दे पर भी कई यूरोपीय सहयोगी पीछे हट रहे हैं. इस बीच स्विटजरलैंड ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा फैसला किया है.

ईरानी हमले में इजरायल की हाईफा रिफाइनरी को कितना नुकसान, देखें

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

जब किम जोंग उन की बेटी ने चलाया टैंक, नॉर्थ कोरिया के सैन्य अभ्यास का फोटो वायरल

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे युद्धाभ्यास के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा युद्धाभ्यास किया. इस युद्धाभ्यास में किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी ने भी भाग लिया. इस दौरान उन्हें एक टैंक चलाते हुए देखा गया है.

'रूसी तेल नहीं लेने दूंगा', पूरी दुनिया को छूट देकर इस छोटे देश से क्यों भिड़े ट्रंप

अमेरिका ने क्यूबा पर ऊर्जा नाकेबंदी कड़ी कर दी है, जिससे क्यूबा गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है. ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा को रूस से कच्चा तेल लेने से रोक दिया है. इस बीच रूस के दो तेल-गैस टैंकर क्यूबा की तरफ बढ़ रहे हैं जिससे तनाव बढ़ गया है.

2200 सैनिकों के साथ मध्य पूर्व की ओर रवाना हुआ अमेरिकी युद्धपोत, क्या ट्रंप करने वाले हैं होर्मुज पर बड़ा हमला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

डिएगो गार्सिया पर हमला, ईरान की ब्रिटेन को चेतावनी, देखें 100 शहर 100 खबर

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

डिएगो गार्सिया बेस पर हमला कर ईरान का US को क्या संदेश? देखें 9 बज गए

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

महाजंग की आग और भड़की... ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें, दुबई में जोरदार धमाके

मिडिल ईस्ट के युद्ध की लपटें अब हिंद महासागर तक पहुंच गई हैं. ईरान ने शनिवार को डिएगो गार्सिया स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दुनिया को चौंका दिया है. अमेरिकी अधिकारियों ने मिसाइलों को हवा में मार गिराने की पुष्टि की है.

ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची की ब्रिटेन को सीधी चेतावनी, देखें दुनिया आजतक

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ब्रिटेन को बड़ी चेतावनी दी है. उन्होनें कहा है कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा. साथ ही अराघची ने ये भी कहा कि अमेरिका इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है.

मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी की बढ़ती सैन्य ताकत से ईरान को कितना खतरा? देखें बुलेटिन

मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी तेजी से अपनी सैन्य मौजूदगी को बढ़ावा दे रहा है. सैटेलाइट इमेड से पता चला है कि तीन अमेरिकी वॉरशिप के साथ मरीन सैनिक मिडिल-ईस्ट भेजे जा रहे है. इन वॉरशिप पर करीब 2500 सैनिक तैयार है और ये सभी 31st MEU का हिस्सा है जिसे तुरंत एक्शन के लिए तैयार रखा जाता है.

साउथ पार्स से लारिजानी की हत्या तक... इजरायल के हमलों पर ट्रंप अनजान या कर रहे एक्टिंग?

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

धमाकों की आवाज से गूंजा तेहरान, नहीं रुक रहे इजरायल के हमले, देखें

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

जंग का 22वां दिन, युद्ध विराम क्या ट्रंप कर रहे विचार? देखें बुलेटिन

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

LPG पर गुड न्यूज! होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाले हैं भारतीय झंडे वाले 2 गैस टैंकर

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच भारतीय एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत जल्द रवाना हो सकते हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में कोई क्रूड टैंकर इस रास्ते से नहीं गुजरा है. ईरान की ओर से भी खाड़ी मुल्कों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले तेज कर दिए हैं.

जंग के बीच अमेरिका का यू-टर्न... 30 दिन के लिए ईरान तेल पर सैंक्शन ढीले, बाजार को राहत

अमेरिका ने ईरान के तेल की बिक्री पर 30 दिन की अस्थायी छूट दी है ताकि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़े और कीमतों का दबाव कम किया जा सके. मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ने के बाद से ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है.

जंग पर लगेगा ब्रेक? ट्रंप ने दिए सैन्य अभियान समेटने के संकेत, बोले- 'मिशन ईरान' पूरा होने के करीब

अमेरिका ने संकेत दिया है कि ईरान में उसका सैन्य अभियान अपने अहम लक्ष्य हासिल करने के करीब है. आगे की रणनीति में प्रत्यक्ष भूमिका घटाने और सहयोगी देशों को जिम्मेदारी देने पर जोर है. वहीं होर्मुज की सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था पर चर्चा तेज हो गई है.

'हमलों में हमारा हाथ नहीं', तुर्की-ओमान ब्लास्ट पर मोजतबा खामेनेई की दो टूक, इजरायल को बताया जिम्मेदार

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us