
'कनाडा के नीरो हैं ये...', हिंसा के बीच टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में जमकर नाचे PM ट्रूडो, फूटा लोगों का गुस्सा
AajTak
एक तरफ टोरंटो में पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां ट्रूडो अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. उसी समय मॉन्ट्रियल में इजरायल विरोधी प्रोटेस्ट हो रहा था, जो हिंसक हो गया. यहां नाटो विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कारों में आग लगा दी और पुलिस से उनकी झड़प हो गई.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justine Trudeau) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रूडो को अपने परिवार के साथ टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में थिरकते देखा जा सकता है. लेकिन टेलर के म्यूजिक पर उनका थिरकना लोगों को पसंद नहीं आ रहा. लेकिन क्यों?
एक तरफ टोरंटो में पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का कॉन्सर्ट हो रहा था, जहां ट्रूडो अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. उसी समय मॉन्ट्रियल में इजरायल विरोधी प्रोटेस्ट हो रहा था, जो हिंसक हो गया. यहां नाटो विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कारों में आग लगा दी और पुलिस से उनकी झड़प हो गई.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले फूंके. पुलिस की तरफ स्मोक बम फेंके. इस वीडियो में ट्रूडो को टेलर के गाने 'यू डॉन्ट ओन मी' गाते और नाचते देखा जा सकता है. बता दें कि मॉन्ट्रियलसे टोरंटो लगभग 300 मील दूर है.
मॉन्ट्रियल में इन हिंसक झड़प के बीच ट्रूडो के कॉन्सर्ट में थिरकने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
एक यूजर ने ट्रूडो की तुलना रोम के नीरो से की है. सोशल मीडिया पर लोग ट्रूडो को कनाडा का नीरो बता रहे हैं.
कनाडा के सासंद डॉन स्टुअर्ट ने ट्रूडो की आलोचना करते हुए कहा कि मॉन्ट्रियल में प्रदर्शनकारियों ने कानून अपने हाथ में ले लिाय. लेकिन प्रधानमंत्री डांस कर रहे हैं. यह लिबरल सरकार का कनाडा है. यहां कानून एवं व्यवस्था को बहाल किया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











