
कठुआ हमले में सेना ने दिया बहादुरी का परिचय, 5,189 राउंड गोलियां दाग आतंकियों को खदेड़ा
AajTak
जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव के पास मचेड़ी-किंदली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर गोलीबारी की. भारी गोलीबारी का सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुए आतंकवादी हमले के दो दिन बाद सैन्य अधिकारियों ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए और पांच घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि जब भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने उनके काफिले पर घात लगाकर हमला किया तो 22 गढ़वाल रेजिमेंट के जवान आश्चर्यचकित हो गए, लेकिन उन्होंने तुरंत ही खुद को संभाल लिया. उन्होंने अपने घायल साथियों की रक्षा के लिए 5,100 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं और आतंकवादियों को कठुआ की पहाड़ियों में भागने पर मजबूर कर दिया. अतिरिक्त बलों के पहुंचने से पहले दो घंटे से अधिक समय तक लगातार गोलीबारी हुई.
जम्मू क्षेत्र के कठुआ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर बदनोटा गांव के पास मचेड़ी-किंदली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर गोलीबारी की. भारी गोलीबारी का सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
घात लगाकर बैठे थे आतंकी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों, खून से सने हेलमेट, गोलियों के खोखे और टूटी विंडस्क्रीन और पंचर टायरों वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं. साथ ही घायल सैनिकों से बात कर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि 8 जुलाई की दोपहर को किस तरह की घटना हुई. एक अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि आतंकवादी तीन लोगों के समूह में थे और उन्होंने दो अलग-अलग स्थानों पर घात लगाकर वाहनों और सेना के जवानों को निशाना बनाया.
सेना ने 5,189 राउंड गोलियां दागी यह हमला एक महीने में जम्मू में हुआ पांचवां हमला है और कश्मीर घाटी की तुलना में अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण इलाके में हुआ है. हमला दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुआ. एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कठिन शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, भारतीय सेना के गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों ने आतंकवादियों पर 5,189 राउंड की गोलीबारी की, जिससे उन्हें घटनास्थल से भागने पर मजबूर होना पड़ा. घायल जवानों का पठानकोट के सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनमें राइफलमैन कार्तिक सिंह भी शामिल हैं.
आतंकवादियों के दागे गए ग्रेनेड के छर्रे से उनका दाहिना हाथ कई जगहों पर छिल गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने बाएं हाथ से तब तक गोलीबारी करते रहे, जब तक उनका हथियार जाम नहीं हो गया.
एक अधिकारी ने कहा, 'गंभीर चोटों के बावजूद भी सैनिकों ने अपनी ड्यूटी के प्रति अटूट बहादुरी और निस्वार्थ समर्पण का परिचय दिया.' उन्होंने कहा, 'सटीक और निरंतर जवाबी फायरिंग ने आतंकवादियों में दहशत पैदा कर दी और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा, तथा क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त बल की आवश्यकता पड़ी.' यह साहस की कहानियों में से एक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










