
कटक में हिंसा और आगजनी के बाद इंटरनेट बंद, 13 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, VHP ने आज बुलाया है बंद
AajTak
ओडिशा के कटक में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव के बाद शहर में भड़के सांप्रदायिक तनाव को ध्यान में रखकर स्थानीय प्रशासन द्वारा 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू किया गया है. इसके अलावा 36 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित रहेंगी.
ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया. राज्य सरकार ने रविवार रात कटक के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (बीएनएसएस की धारा 163) लागू कर दी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं. कटक के पुलिस कमिश्नर एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि ये आदेश अगले 36 घंटे तक प्रभावी रहेंगे.
उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि दरगाह बाजार, मंगलाबाग, छावनी, पुरीघाट, लालबाग, बिदानासी, मरकट नगर, सीडीए फेज-2, मालगोदाम, बादामबाड़ी, जगतपुर, बयालिस मौजा और सदर थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जिला प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है और आज 12 घंटे के कटक बंद की घोषणा की है.
प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुईं झड़पें
कटक के दरगाहबाजार इलाके में हाथी पोखरी के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हिंसा भड़क उठी, जब एक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस कथाजोड़ी नदी के किनारे देबिगारा की ओर बढ़ रहा था. पुलिस के अनुसार, तनाव तब शुरू हुआ जब कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक पर आपत्ति जताई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो समुदायों के बीच वाद-विवाद जल्द ही टकराव में बदल गया, जब भीड़ ने जुलूस पर छतों से पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं.
इस पथराव में जुलूस में शामिल कई लोग और कटक के डीसीपी ऋषिकेश ज्ञानदेव सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. उपद्रवियों ने कई वाहनों और सड़क किनारे लगे स्टॉल में तोड़फोड़ की. प्रतिमा विसर्जन लगभग तीन घंटे तक रोकना पड़ा, फिर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 9.30 बजे सभी मूर्तियों का विसर्जन शुरू कराया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










