
Vastu Tips: नए साल से पहले ठीक करें अपने घर का वास्तु, 2026 में न दोहराएं ये 6 गलतियां
AajTak
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं. अगर आप नए साल 2026 को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लीजिए.
Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बेहतरीन उपाय बताए गए हैं. घर का प्रत्येक स्थान किसी न किसी ग्रह से संबंध रखता है. इन जगहों पर छोटे-छोटे बदलाव कर हम अपने जीवन ग्रहों की दशा-दिशा को ठीक कर सकते हैं. यदि आप नए साल 2026 को खुशहाल और सकारात्मक बनाना चाहते हैं तो घर में छह छोटे-छोटे बदलाव कर लीजिए. वास्तु शास्त्र में ये उपाय बेहद कारगर माने गए हैं.
घर का मुख्य द्वार घर का मुख्य द्वार ही सकारात्मकता और समस्याओं का मुख्य केंद्र माना जाता है. इसलिए इसे व्यवस्थित रखना आवश्यक है. मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें. द्वार पर नेम प्लेट अवश्य लगाएं. शनिवार के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ फल देता है. इस स्थान पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं और काले रंग का प्रयोग न करें.
ड्रॉइंग रूम ड्रॉइंग रूम घर के माहौल और रिश्तों से संबंध रखता है. इस स्थान को संतुलित रखने से तनाव और उदासी कम होती है. इस स्थान पर हमेशा पर्याप्त उजाला रखें. यहां हल्की खुशबू का इस्तेमाल करें. इस जगह पर फूल या फूलों की तस्वीरें लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है. ड्रॉइंग रूम में जूते-चप्पल न रखें. सुबह और शाम के वक्त अंधेरा बिल्कुल न रखें.
घर की रसोई रसोई घर से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य और ऊर्जा से जुड़ी होती है. यदि रसोई में सूर्य का प्रकाश आए तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. इस स्थान पर चीजों को व्यवस्थित रखें और गैर जरूरी लोगों को प्रवेश न करने दें. रसोई द्वार के ठीक सामने अग्नि तत्व से जुड़ी चीजें और चूल्हा न रखें. जल तत्व और अग्नि तत्व से जुड़ी चीजों को एकसाथ बिल्कुल न रखें.
शयन कक्ष शयनकक्ष सुख, आराम और समृद्धि का प्रतीक होता है. इस कमरे की दीवारों पर हल्के रंग विशेषकर हल्का गुलाबी या हल्का हरा सबसे अच्छे माना जाता है. कमरे में प्राकृतिक रोशनी और हवा का पर्याप्त इंतजाम रखें. शयनकक्ष में भोजन करने से परहेज करें. खासतौर से मांस, अंडा, मछली या तामसिक चीजों को अंदर लाने से परहेज करें.
बाथरूम बाथरूम को जीवन की कई समस्याओं के समाधान से जोड़ा जाता है. इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें और पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचें. इस स्थान में नीला या बैंगनी रंग बहुत शुभ माना जाता है. बाथरूम में हल्की सुगंध का बना रहना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. ध्यान रहे कि बाथरूम में नल का लीक होना या हमेशा पानी बिखरा रहना अच्छा नहीं होता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









