
Aadhaar PAN Link Last Date: सिर्फ 7 दिन बाकी... फटाफट निपटा लें ये काम, नहीं तो बेकार हो जाएगा आपका PAN कार्ड!
AajTak
Aadhaar-PAN Link Deadline: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है, ऐसा न करने पर आपका PAN Card डिएक्टिवेट किया जा सकता है और आपको कई फाइनेंशियल परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
क्या आपने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक (Aadhaar-PAN Link) कर लिया है, अगर नहीं तो फिर ये काम फटाफट निपटा लें. इस काम को करने के लिए अब सिर्फ 7 दिन का समय बचा है, क्योंकि हर हाल में इसे साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2025 तक करना जरूरी है. ऐसा न करने पर आपका PAN Card डिएक्टिवेट मतलब बेकार हो सकता है, जिससे आपको तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
इन PAN धारकों के लिए जरूरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस साल अप्रैल में आई अधिसूचना के मुताबिक, जिन लोगों को 1 अक्तूबर 2024 से पहले आधार संख्या (Aadhaar Number) का इस्तेमाल करके PAN Card आवंटित किया गया था, उनके लिए इस साल 2025 के अंत तक अपना पैन और आधार लिंक करना जरूरी है. इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर है और इसके आगे बढ़ने की उम्मीद कम है.
इस तय Aadhaar-PAN Link Deadline तक अगर कोई ये काम नहीं कर पाता है, तो फिर साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 से उनका पैन निष्क्रिय किया जा सकता है. ऐसे में बाकी के काम छोड़कर इस जरूरी काम को जितना जल्दी हो निपटाने में ही भलाई है. टैक्स कानूनों के तहत पैन और आधार का लिंक होना अनिवार्य किया गया है.
पैन डिएक्टिवेट होने से क्या नुकसान? अगर कार्डहोल्डर इस जरूरी काम को तय डेडलाइन के भीतर निपटाने में नाकाम रहते हैं, तो फिर उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसमें Tax File, Refund या अन्य फाइनेंशियल लेन-देन में दिक्कतें पेश आ सकती हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या CBDT की ओर से भी उन लोगों को निर्देश जारी किया है जिन्होंने अपने वास्तविक आधार नंबर के बजाय आधार नामांकन आईडी का उपयोग करके अपना पैन प्राप्त किया है, उन्हें इस निर्धारित तिथि तक आधार पैन लिंकिंग का काम पूरा करना होगा.
बेहद आसान है Pan-Aadhaar लिंक करना

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









