
कई फायदे देने वाली LIC की ये स्कीम हुई बंद... लाखों मिलने की थी गारंटी! जानिए पॉलिसी सरेंडर के नियम
AajTak
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के धन वृद्धि योजना को पहली बार 23 जून 2023 में लॉन्च किया गया था और फिर सितंबर में बंद कर दिया गया था. इस साल फरवरी में इस योजना को फिर से शुरू किया गया था और 1 अप्रैल को बंद कर दिया गया है.
देश की बीमा प्रोवाइड कराने वाली दिग्गज कंपनी एलआईसी ने अपनी एक बड़ी पॉलिसी वापस ले ली है. यह पॉलिसी बीमाकर्ता को लाखों रुपये का मुनाफा देती थी. यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेट, पर्सनल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस योजना है, जो सिक्योरिटी और सेविंग का लाभ देती थी. साथ ही यह बीमित व्यक्ति को मैच्योरिटी पर एकमुश्त गारंटी अमाउंट प्रोवाइड कराती थी.
हम बात कर रहे हैं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के धन वृद्धि योजना के बारे में, जिसे पहली बार 23 जून 2023 में लॉन्च किया गया था और फिर सितंबर में बंद कर दिया गया था. इस साल फरवरी में इस योजना को फिर से शुरू किया गया था और 1 अप्रैल को बंद कर दिया गया है. LIC Dhan Vridhi Policy अवधि के भीतर पॉलिसी होल्डर्स की असामयिक मौत होने की स्थिति में उसके परिवार को फाइनेंशियल सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है.
इस योजना के तहत इतनी थी बीमा राशि यह एक ऐसी योजना है, जो सुनिश्चित करती है कि परिवार को चुनौतीपूर्ण समय के दौरान आवश्यक वित्तीय सहायता मिले, जिससे भविष्य के लिए सुरक्षा और स्थिरता बरकरार रहे. एलआईसी की यह योजना 10, 15 या 18 साल की अवधि के लिए पेश की गई थी. चुनी गई अवधि के आधार पर इस योजना में निवेश की आयु 90 दिन से लेकर 8 साल तक रखी गई थी. वहीं अधिकत्तम प्रवेश की आयु 32 से 60 साल तक है. इस योजना के तहत मूल बीमा राशि 1.25 लाख रुपये थी, जिसे 5000 रुपये मल्टीपल्स से बढ़ाने का विकल्प दिया गया था.
धन वृद्धि योजना के फायदे
पॉलिसी सरेंडर करने के नियम LIC पॉलिसी दस्तावेज के अनुसार, पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक द्वारा किसी भी समय पॉलिसी सरेंडर की जा सकती है. पॉलिसी सरेंडर करने पर, निगम गारंटीड सरेंडर वैल्यू और स्पेशल सरेंडर वैल्यू में से जो भी अधिक हो, उसके बराबर सरेंडर वैल्यू का भुगतान करेगा. अगर पहले तीन साल में पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो सिंगल प्रीमियम का 75 फीसदी दिया जाएगा. इसके बाद सरेंडर करने पर 90 फीसदी प्रीमियम दिया जाएगा. इसमें एडिशनल और राइडर प्रीमियम शामिलन नहीं होंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









