
कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड, आतंक की फैक्ट्री का मुखिया... जानें कौन था भारतीय हमले में मारा गया यूसुफ अजहर
AajTak
Operation Sindoor: भारत के तीनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ने रविवार को बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में बड़े पैमाने पर कामयाबी हासिल हुई है. डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.
भारत के तीनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस ने रविवार को बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' में बड़े पैमाने पर कामयाबी हासिल हुई है. डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. इसमें कंधार हाईजैक और पुलावामा अटैक में शामिल यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सर अहमद जैसे कुख्यात आतंकी भी शामिल हैं. इस ऑपरेशन में जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों और अफसरों को मार गिराया है.
पहलगाम आतंकी हमले के दौरान 20 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का मकसद केवल आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था. भारतीय सेना को इसमें बड़ी सफलता मिली है. जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया गया है. इसमें अजहर, मलिक और अहमद का मारा जाना सबसे प्रमुख है. यूसुफ अजहर को उस्ताद गौरी और मोहम्मद सलीम के नाम से भी जाना जाता था. वो जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था.
यूसुफ अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का साला था. वो साल 1999 के इंडियन एयरलाइंस के प्लेन आईसी-814 के हाइजैक का मुख्य साजिशकर्ता था. 24 दिसंबर, 1999 को 5 आतंकवादियों ने 178 पैसेंजरों के साथ आईसी-814 प्लेन को काठमांडू से हाईजैक कर लिया. इसके बाद उसे अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया. इस हाइजैक के बदले भारत को मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जैसे कुख्यात आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा, जो बाद में सिरदर्द बने.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा ट्रेनिंग सेंटर था. यहां आतंकियों की भर्ती के बाद ट्रेनिंग दिया जाता था. उनको फियादिन बनाकर पीओजेके के जरिए कश्मीर में घुसपैठ कराई जाती थी. यूसुफ अजहर इस सेंटर का चीफ था. लेकिन 7 मई को भारतीय सेना के मिसाइल अटैर में ये सेंटर तबाह हो गया. यहां कई दर्जन आतंकी मारे गए. इसमें यूसुफ भी शामिल था. उसकी मौत भारत के खिलाफ चलाए जा रहे आतंकी गतिविधियों के लिए एक बड़ा धक्का माना जा रहा है.
इससे पहले भी भारतीय सेना यूसुफ अजहर को मारने की कोशिश कर चुकी थी. 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. इस हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद के बालाकोट ट्रेनिंग कैंप से ट्रेंड आतंकवादी आए थे. उस वक्त अजहर ने ही उन आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी. भारत ने 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में जबरदस्त एयरस्ट्राइक किया. भारतीय वायुसेना का प्रमुख टारगेट अजहर ही था, लेकिन वो उस समय बच गया. इस एयरस्ट्राइक जैश के कई आतंकी मारे गए थे.
भारत के कहने पर साल 2000 में यूसुफ अजहर के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारत ने कई बार उसके प्रत्यर्पण की मांग किया, लेकिन पाकिस्तान उसे अपनी पनाह में छिपाए रखा. लेकिन भारत में उसके घर में घुसकर मौत की नींद सुला दिया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. उसके कई मिलिट्री ठिकाने और एयरबेस तबाह हो चुके हैं. फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर है, लेकिन शनिवार को पाकिस्तान इसका उल्लघंन किया था. दोबारा किया तो माकूल जवाब मिलेगा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







