
कंडोम, मखाना और प्याज... 2023 में भारतीयों ने Swiggy से सबसे ज्यादा क्या मंगाया?
AajTak
Swiggy 2023 Report: स्विगी ने बताया कि रिकॉर्ड टाइम पर लोगों के घर तक कंडोम से लेकर मखाने तक डिलीवर किए गए हैं. स्विगी 15 से 20 मिनट में 28 शहरों में लोगों को सामान उपलब्ध कराता है.
साल 2023 खत्म होने वाला है. इससे पहले स्विगी ने अपने 'स्विगी इंस्टामार्ट क्विक कॉमर्स ट्रेंड्स 2023' जारी किए हैं. उसने बताया है कि इस साल भारतीयों ने स्विगी इंस्टामार्ट से सबसे ज्यादा क्या खरीदा है. उसने जो कुछ बताया है उससे पता चलता है कि लोगों ने आखिर किन चीजों में अधिक दिलचस्पी दिखाई है. उसने बताया है कि रिकॉर्ड टाइम पर लोगों के घर तक कंडोम से लेकर मखाने तक डिलीवर किए गए हैं.
स्विगी 15 से 20 मिनट में 28 शहरों में लोगों को सामान उपलब्ध कराता है. तो चलिए अब स्विगी इंस्टामार्ट की 2023 की रिपोर्ट देख लेते हैं. इस प्लैफॉर्म की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि चेन्नई के एक शख्स ने 31,748 रुपये का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया. उसने कॉफी, जूस, कुकीज, नाचोस और चिप्स मंगवाए.
फिर जयपुर के एक शख्स ने एक ही दिन में 67 ऑर्डर करके रिकॉर्ड बनाया. वहीं दिल्ली के एक दुकानदार ने अपने वार्षिक किराना खर्च 12,87,920 रुपये पर 1,70,102 रुपये की बचत की. वहीं सितंबर की तुलना वैलेंटाइन मंथ से की गई. क्योंकि फरवरी नहीं बल्कि सितंबर में सबसे अधिक कंडोम बेचे गए.
12 अगस्त को सबसे अधिक 5893 कंडोम की बिक्री हुई है. इसके अलावा प्याज, केला, चिप्स, पेंटिंग भी काफी ज्यादा ऑर्डर हुईं. लोग इस साल अपनी सेहत को लेकर भी काफी सजग दिखाई दिए.
मखाने के 1.3 मिलियन से अधिक ऑर्डर आए. इससे पता चलता है कि लोगों ने मखाने को अपने पसंदीदा स्नैक्स के तौर पर खरीदा. फलों के मामले में आम का दबदबा रहा, खासकर बेंगलुरु में, इसने मुंबई और हैदराबाद को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया. अकेले 21 मई को देशभर में 36 टन आम की डिलीवरी हुई है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









