
कंगाली का नया रिकॉर्ड! पाकिस्तान को कर्ज के कुएं में झोंक रहे शहबाज, हो चुका है 287 अरब डॉलर का लोन
AajTak
जून 2025 तक पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज 286.832 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 80.6 ट्रिलियन रुपये) हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13% अधिक है. घरेलू कर्ज 54.5 ट्रिलियन रुपये और विदेशी कर्ज 26 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया है.
पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज (Public Debt) जून 2025 तक बढ़कर 286.832 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 80.6 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपये) हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 13 प्रतिशत ज्यादा है. आधिकारिक आंकड़ों से इसकी जानकारी मिलती है.
पाक वित्त मंत्रालय की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक ऋण समीक्षा (Annual Debt Review) में बताया गया कि जून 2025 के अंत तक पाकिस्तान का कुल सार्वजनिक कर्ज 80.6 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गया, जिसमें घरेलू कर्ज (Domestic Debt) 54.5 ट्रिलियन रुपये और विदेशी कर्ज (External Debt) 26.0 ट्रिलियन रुपये शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ...तो अफगानिस्तान के साथ होगी खुली जंग, इस्तांबुल मीटिंग से पहले पाकिस्तान की तालिबान को धमकी
70 प्रतिशत तक पहुंचा Debt-to-GDP अनुपात
रिपोर्ट के मुताबिक, Debt-to-GDP अनुपात जून 2025 में बढ़कर करीब 70 प्रतिशत हो गया, जबकि जून 2024 में यह 68 प्रतिशत था. वित्त मंत्रालय ने कहा, 'यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से 2025 में अपेक्षा से कम नाममात्र GDP वृद्धि के कारण हुई. मुद्रास्फीति में कमी से आर्थिक विस्तार की रफ्तार धीमी रही, जिससे राजकोषीय सुधारों (fiscal consolidation) के बावजूद कर्ज-से-GDP अनुपात बढ़ गया.'
क्यों बढ़ गया इतना लोन?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









