
औरतों से ज्यादा डायबिटिक मर्दों में किडनी और दिल की बीमारी का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
AajTak
इस रिसर्च में 25,713 लोगों को शामिल किया गया. इनमें से सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक थी और वे टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित थे. इस लोगों में सर्वे के माध्यम से डायबिटीज के चलते विकसित हुई स्वास्थ्य समस्याओं पर 10 सालों तक नजर रखी गई, फिर इस डाटा को मेडिकल रिकॉर्ड से जोड़ा गया.
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है. स्टडी के मुताबिक इससे शिकार पुरुषों के अंदर महिलाओं की तुलना में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने का खतरा ज्यादा होता है. सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक डायबिटीज से हार्ट, पैर, किडनी और आंखों में होने वाली बीमारियां महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिक देखी गईं, भले ही उन्हें कितने समय से मधुमेह हो.
रिसर्च में शामिल किए गए 25,713 लोग
इस रिसर्च में 25,713 लोगों को शामिल किया गया. इनमें से सभी की उम्र 45 वर्ष से अधिक थी और वे टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित थे. इस लोगों में सर्वे के माध्यम से डायबिटीज के चलते विकसित हुई स्वास्थ्य समस्याओं पर 10 सालों तक नजर रखी गई, फिर इस डाटा को उनके मेडिकल रिकॉर्ड से जोड़ा गया.
हार्ट संबंधित बीमारियों के बारे में क्या कहती है स्टडी
शोधकर्ताओं ने पाया कि 25,713 लोगों की स्टडी में 44 प्रतिशत पुरुषों में स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर समेत कार्डियोवस्कुलर कॉम्पलिकेशन पाया गया. वहीं, महिलाओं में 31 प्रतिशत लोगों पर इन बीमारियों का खतरा पाया गया. यूनिवर्सिटी की ये फाइंडिग्स 'जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ' में प्रकाशित की गई है.
किडनी और पैर की बीमारियों पर शोधकर्ताओं ने क्या बताया

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









