
औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद, हिंदुवादी नेता मिलिंद एकबोटे के संभाजीनगर में प्रवेश पर रोक
AajTak
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि धर्मवीर संभाजी महाराज प्रतिष्ठान, जो कि मिलिंद एकबोटे का संगठन है, हर साल पुणे में छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. प्रशासन को खुफिया सूचना मिली थी कि एकबोटे और उनके समर्थक खुलदाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए आ सकते हैं.
हिंदुवादी नेता मिलिंद एकबोटे को छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में 16 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रवेश करने से बैन कर दिया गया है. ये निर्णय औरंगजेब की कब्र हटाने की बढ़ती मांगों और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.
जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि धर्मवीर संभाजी महाराज प्रतिष्ठान, जो कि मिलिंद एकबोटे का संगठन है, हर साल पुणे में छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. प्रशासन को खुफिया सूचना मिली थी कि एकबोटे और उनके समर्थक खुलदाबाद स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए आ सकते हैं.
फिल्म 'छावा' के बाद बढ़ा तनाव प्रशासन के अनुसार फिल्म "छावा" के रिलीज होने के बाद औरंगजेब की कब्र को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं. इसी बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने 17 मार्च से कब्र हटाने को लेकर आंदोलन की घोषणा की है.
भीमा कोरेगांव हिंसा से भी जुड़े हैं एकबोटे मिलिंद एकबोटे का नाम 2018 के भीमा कोरेगांव हिंसा भड़काने में भी सामने आया था. इसके अलावा वह अफजल खान की कब्र हटाने को लेकर किए गए आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं. अब जिला प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए एकबोटे और उनके समर्थकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










