
ओवल की जीत चमत्कारी... लेकिन टीम इंडिया को लेकर इन सवालों से बच नहीं सकते हेड कोच गौतम गंभीर
AajTak
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ की, जिसमें ओवल टेस्ट में 6 रनों से रोमांचक जीत ने सबका दिल जीत लिया. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी की, लेकिन जीत की खुशी में कुछ गंभीर सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जीत वो मरहम है जो हर चोट को भुला देती है. ओवल टेस्ट में मिली 6 रनों से रोमांचक जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी. आखिरी मैच के इस नतीजे ने टीम इंडिया के जज्बे को सलाम किया और क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल बना दिया.
इंग्लैंड सीरीज के दौरान एजबेस्टन में 336 रनों की धमाकेदार जीत से लेकर ओल्ड ट्रैफर्ड में हाई-स्कोरिंग ड्रॉ और फिर ओवल में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के दम पर मिली रोमांचक जीत... इस दौरे में टीम इंडिया ने कई बार करिश्माई वापसी की.
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने आत्मविश्वास से भरपूर खेल दिखाया, लेकिन उपलब्धियों के बीच कुछ ऐसे सवाल भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. गौतम गंभीर ने पिछले साल जुलाई में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था. इसके बाद से भारत ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल कीं. इस साल की शुरुआत में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता से जीत दर्ज करना इनमें शामिल हैं.
𝗕𝗲𝗹𝗶𝗲𝗳. 𝗔𝗻𝘁𝗶𝗰𝗶𝗽𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻. 𝗝𝘂𝗯𝗶𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻! Raw Emotions straight after #TeamIndia's special win at the Kennington Oval 🔝#ENGvIND pic.twitter.com/vhrfv8ditL
लेकिन टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो गंभीर के कार्यकाल में भारत ने अपना सबसे खराब दौर देखा. घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 की शर्मनाक हार और फिर ऑस्ट्रेलिया में 1-3 की हार ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की साख को गहरा झटका दिया. 8 वर्षों में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत की पकड़ से फिसल गई.
... जब बीसीसीआई ने कुछ सख्त कदम उठाए

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












