
ओडिशाः CM नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल नए मंत्रियों का होगा शपथ ग्रहण
AajTak
ओडिशा में कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. अब नया मंत्रिमंडल 5 जून को शपथ लेगा.
ओडिशा में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है. नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते थे. इसके बाद ये फैसला लिया गया है. नए मंत्री 5 जून यानी कल शपथ लेंगे.
ओडिशा के राजनीतिक परिदृश्य में अचानक एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. जैसे ही सूर्य नारायण पात्रो ने ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा, इसके बाद सभी मंत्रियों ने राज्य मंत्रिमंडल से रिजाइन दे दिया.
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे किए हैं. इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है. इसी बीच विवादों में आने वाले नेताओं की वजह से सरकार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे थे. लिहाजा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मंत्रियों ने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंपा. अब बताया जा रहा है कि नए मंत्री रविवार सुबह करीब 11.45 बजे शपथ ले सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक उद्योग और ऊर्जा मंत्री कैप्टन दिब्या शंकर मिश्रा को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघुनंदन दास, योजना एवं अभिसरण, वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा, इस्पात एवं खनन, निर्माण मंत्री प्रफुल्ल कुमार मलिक, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रेमानंद नायक ने इस्तीफा दे दिया है.
इस बीच चिकिटी विधायक उषा देवी को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सूर्य नारायण पात्रो की जगह लेने के लिए तैयार किए जाने की खबरें हैं. अगर ऐसा होता है तो वह ओडिशा की पहली महिला अध्यक्ष होंगी.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 20 जून से विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं, ऐसा माना जा रहा है कि वह विदेश जाने से पहले अपने मंत्रालय में बड़ा फेरबदल करना चाहते हैं. सीएम पटनायक का रोम और दुबई जाने का कार्यक्रम है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







