
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों समेत प्रवासियों के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे हजारे लोग? कई शहरों में हुए प्रदर्शन
AajTak
विरोध प्रदर्शन से पहले फेसबुक पर प्रचारित किए गए कंटेंट में भारतीयों का भी जिक्र किया गया था, जिनकी संख्या जनगणना के मुताबिक 2013 से 2023 तक दोगुनी होकर करीब 845,800 पहुंच गई है. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि प्रवासियों की वजह से देश के संसाधनों का दोहन हो रहा है.
ऑस्ट्रेलिया में रविवार को हजारों लोग आव्रजन विरोधी (Anti-immigration) रैलियों में शामिल हुए और प्रदर्शन की प्रचार सामग्री में भारतीय प्रवासियों को भी निशाना बनाया गया. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इन आयोजनों की निंदा करते हुए प्रदर्शनों को नफरत फैलाने वाला और नियो-नाजियों से जुड़ा बताया है. 'मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया' नाम की रैलियों के लिए जारी किए गए विज्ञापन में भारतीय मूल के निवासियों को प्रमुखता से दिखाया गया है, जो अब वहां की जनसंख्या का तीन प्रतिशत हैं.
प्रवासी भारतीयों के खिलाफ प्रचार
एक पर्चे पर लिखा था, 'पांच साल में जितने भारतीय आए हैं, उतने तो 100 साल में ग्रीक और इटालियन भी नहीं आए. यह सिर्फ एक देश से आए हैं, जिसके बारे में हम जानते हैं कि प्रवास का सांस्कृतिक प्रभाव पड़ता है. यह कोई मामूली सांस्कृतिक बदलाव नहीं है, ऑस्ट्रेलिया कोई ऐसा आर्थिक क्षेत्र नहीं है जिसके संपत्ति का अंतरराष्ट्रीय शोषण किया जा सके.'
ये भी पढ़ें: 'मिडिल ईस्ट का युद्ध हमारे यहां...', ईरान पर क्यों भड़का ऑस्ट्रेलिया? राजदूत को निकाला
कार्यक्रम से पहले फेसबुक पर जारी की गई प्रचार सामग्री में भारतीयों का भी जिक्र किया गया था, जिनकी संख्या जनगणना आंकड़ों के अनुसार 2013 से 2023 तक दोगुनी होकर करीब 845,800 हो गई है. मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट का कहना है कि सामूहिक प्रवासन ने 'हमारे समुदायों को एक साथ बांधे रखने वाले बंधनों को तोड़ दिया है, जबकि ग्रुप ने एक्स पर लिखा है कि वे वह करना चाहते हैं जो मुख्यधारा के राजनेता कभी करने का साहस नहीं करते, सामूहिक प्रवासन को खत्म करने की मांग करना.'
सिडनी-मेलबर्न में विरोध प्रदर्शन

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










