
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की लगातार 26वीं जीत, रोमांचक मुकाबले में हारी मिताली ब्रिगेड
AajTak
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मेजबान टीम ने यह जीत हासिल की.
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मेजबान टीम ने यह जीत हासिल की. भारतीय टीम और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे आखिरी ओवर में दबाव झेलने में नाकाम रहीं, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में लगातार 26वीं जीत दर्ज की. What a match 🙌#AUSvIND pic.twitter.com/cxlAi9k967

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












