
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जीत के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई, साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठाया, VIDEO
AajTak
एलिसा हीली की इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई शानदार रही है. एलिसा हीली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 10 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद मैदान पर इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिली.
ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत जीत के साथ किया. ऑस्ट्रेलियाई ने पर्थ में खेले गए विमेंस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम को सिर्फ तीन दिनों के भीतर 10 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला पर्थ के WACA ग्राउंड में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मल्टी-फॉर्मेट सीरीज को 12-4 अंकों से अपने नाम कर लिया.
बता दें कि तीन मैचों में टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की थी. जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया था. मैच खत्म होने के बाद भावुक पल देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर और एलिस पेरी ने अपनी कप्तान एलिसा हीली को अपने कंधों पर उठा लिया. टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार करियर के लिए सम्मान दिया.
इस टेस्ट मैच के पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, क्योंकि पिच पर घास और उछाल था. हालांकि तीसरे दिन (8 मार्च) स्पिनरों का जलवा देखने को मिला.. ऑस्ट्रेलिया की स्पिन जोड़ी अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने भारत की दूसरी पारी के आखिरी चार विकेट लेकर जीत की राह आसान कर दी.
प्रतीका रावल की डेब्यू टेस्ट मैच में फिफ्टी भारत की ओर से डेब्यू कर रहीं प्रतीका रावल ने शानदार जुझारू पारी खेली. उन्होंने 137 गेंदों पर 63 रन बनाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहने की कोशिश की. हालांकि उनके आउट होते ही भारत की दूसरी पारी समाप्त हो गई और टीम की बढ़त केवल 24 रनों की रही. 25 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली. ओपनर जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड ने 4.3 ओवरों में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिला दी.
यह भी पढ़ें: फेयरवेल ODI में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का तूफान... मिचेल स्टार्क का भावुक रिएक्शन Viral
ऑस्ट्रेलिया की जीत में ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड का सबसे अहम योगदान रहा. उन्होंने पहली पारी में शानदार 129 रन बनाए. सदरलैंड ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए मैच में कुल 6 विकेट झटके. भारत की टीम के लिए यह हार निराशाजनक रही, खासकर तब जब टीम लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही थी. हालांकि भारत की ओर से डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाजों सयाली सतघरे, क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम ने अच्छे प्रदर्शन की झलक जरूर दिखाई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








