
ऑपरेशन सिंदूर: बहावलपुर में आतंक के अड्डे में जा घुसा भारत का ब्रह्मोस ... मलबे में बदला जैश का हेडक्वार्टर
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. पाकिस्तानी सेना भले ही हाई-अलर्ट की स्थिति में थी, फिर भी वह ब्रह्मोस को रोकने में विफल रही और जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर तबाह हो गया .
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने न केवल आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली की कमजोरियों को भी उजागर किया है. ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती और उसकी सफल स्ट्राइक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की मारक क्षमता अब दुश्मनों के लिए अजेय चुनौती बन चुकी है.
भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को सफलतापूर्वक कुचल दिया, बल्कि शहरों में उसके सैन्य बुनियादी ढांचे को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है. सबसे बड़ी सफलता बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर सटीक हमले के रूप में सामने आई है. रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस हमले में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल (ALCM) का इस्तेमाल किया गया, जिसे Su-30MKI फाइटर जेट से लॉन्च किया गया था.
ब्रह्मोस से हुई एयरस्ट्राइक के मिले सबूत राजस्थान के बीकानेर सेक्टर में ब्रह्मोस मिसाइल का बूस्टर और नोज कैप मिलने से संकेत मिलता है कि इस हमले में ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया. ये दोनों हिस्से आमतौर पर लॉन्च के तुरंत बाद अलग हो जाते हैं, जिससे यह पुष्टि होती है कि मिसाइल ने लक्ष्य को भेदा है.
ब्रह्मोस को रोकने में असफल रहा पाकिस्तान भारतीय सेना ने बहावलपुर, सियालकोट और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हुआ हमला सबसे बड़ी कामयाबी है.हमले में ब्रह्मोस ALCM का उपयोग होने की संभावना जताई गई. पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली एक बार फिर ब्रह्मोस को रोकने में असफल रही.
यह भी पढ़ें: बीकानेर में मिले ब्राह्मोस मिसाइल के बूस्टर और नोज कैप, पाकिस्तानी विफलता की खुली पोल
बहावलपुर में हुआ सबसे बड़ा हमला सबसे महत्वपूर्ण हमलों में से एक बहावलपुर में हुआ, जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकी समूह का मुख्यालय है. पाए गए अवशेष और हमले की सटीकता इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में ब्रह्मोस के इस्तेमाल का संकेत देते हैं, जो पाकिस्तान की अपने आतंकी ढांचे को ढालने की क्षमता को झटका देता है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







