
'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तान के दोस्त तुर्की और चीन का मीडिया क्या कह रहा?
AajTak
पाकिस्तान पर भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर दुनिया भर में चर्चा है. सभी अंतराष्ट्रीय अखबारों और न्यूज आउटलेट में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर खबरें आ रही हैं. पाकिस्तान के दोस्त माने जाने वाले चीन और तुर्की के अखबारों में भी भारत के एयरस्ट्राइक की काफी कवरेज देखने को मिल रही है.
मंगलवार देर रात डेढ़ बजे भारत ने आतंकी संगठनों लश्कर और जैश के ठिकानों पर 9 एयरस्ट्राइक किया. तीनों सेनाओं के जॉइंट मिशन 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 4 और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के 5 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. आतंक के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई पर पूरी दुनिया की नजर है. दुनिया भर की मीडिया में भारत के एयरस्ट्राइक की भरपूर कवरेज देखने को मिल रही है. पाकिस्तान के दोस्त समझे जाने वाले चीन और तुर्की की मीडिया में भी भारत के एयरस्ट्राइक की ढेर सारी खबरें प्रकाशित हो रही हैं.
चीन का मीडिया क्या कह रहा?
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के नौ आतंकी ट्रेनिंग कैंप्स पर एयरस्ट्राइक की पुष्टि की. चीनी मीडिया ने भारतीय मीडिया के न्यूज रिपोर्टों का हवाला देते हुए लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर एयर स्ट्राइक्स को मॉनिटर कर रहे थे. एयरस्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया जो उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पति 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में मारे गए थे.'
सिन्हुआ लिखता है, 'पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे बिना वजह की गई आक्रामकता की कार्रवाई बताया और हमलों की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और दो देशों के संबंधों के स्थापित मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया.'
वहीं, चीनी सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसे हेडिंग दी है- पाकिस्तानी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले में 8 मरे, 35 घायल और 2 लापता.
ग्लोबल टाइम्स ने अपनी खबर में लिखा है, 'पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने हवा में मिसाइलें देखी. भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की पुष्टि की. भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर एयरस्ट्राइक को मॉनिटर किया.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









