
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर हुए थे 1000 साइबर अटैक, PAK ने रची थी साजिश, निशाने पर था डिफेंस इंफ्रा
AajTak
हैकर्स ने 'Note_Warfare_Ops_Sindoor.pdf.desktop' नाम से एक पीडीएफ फाइल सर्कुलेट की, जो ऑपरेशन सिंदूर की गोपनीय डिटेल्स का भ्रम पैदा कर रही थी. क्लिक करने पर एक डिकॉय पीडीएफ खुलती, जिसमें बेकार कंटेंट होता, लेकिन बैकग्राउंड में इंफेक्शन चेन चलती.
भारत द्वारा मई 2025 में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जमीन पर लड़ाई थम गई, लेकिन साइबर स्पेस में पाकिस्तानी हैकर्स ने महत्वपूर्ण भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले तेज कर दिए. अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की हत्या के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे. पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर साइबर अटैक हुआ. पाकिस्तानी हैकर्स ने इसके लिए एक फिशिंग ईमेल के जरिए मैलवेयर फैलाने का तरीका अपनाया.
उनकी ओर से एक भ्रामक ईमेल भेजा गया, जिसमें 'Ops Sindoor Lessons For Action' नामक पीडीएफ अटैचमेंट था. यह दस्तावेज ड्रोन हमलों से निपटने के लिए रक्षा प्रणालियों में सुधार के नाम पर संवेदनशील जानकारी का लालच देता था, जिससे यूजर्स इसे खोलने के लिए प्रेरित होते. लेकिन जैसे ही पीडीएफ खुलता, बैकग्राउंड में एक छिपा प्रोसेस सक्रिय हो जाता, जो मैलिशियस कोड चलाकर कंप्यूटर पर हमला करता. साइबर सिक्योरिटी फर्म नेक्सट्रॉन सिस्टम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अटैक की यह कोशिश APT36 (ट्रांसपेरेंट ट्राइब) ग्रुप से जुड़े हैकर्स की लगती है, जो पहले भी इसी तकनीक का इस्तेमाल कर चुके हैं.
हमले का तरीका (मोडस ऑपरेंडी)
हैकर्स ने 'Note_Warfare_Ops_Sindoor.pdf.desktop' नाम से एक पीडीएफ फाइल सर्कुलेट की, जो ऑपरेशन सिंदूर की गोपनीय डिटेल्स का भ्रम पैदा कर रही थी. क्लिक करने पर एक डिकॉय पीडीएफ खुलती, जिसमें बेकार कंटेंट होता, लेकिन बैकग्राउंड में इंफेक्शन चेन चलती. इस पीडीएफ फाइल को खोलते ही यूजर के सिस्टम में मैलिशियस प्रोग्राम इंस्टॉल हो जाता, जो हैकर्स को कंप्यूटर का पूरा नियंत्रण दे देता. इसमें फाइलें चुराना, यूजर एक्टिविटी मॉनिटर करना और डेटा एक्सपोर्ट करना शामिल है. खास बात, यह लीगल रिमोट कंट्रोल टूल MeshAgent को आपराधिक कार्यों के लिए मोडिफाई करके इस्तेमाल करता है, जिससे हैकर्स दूर से डिवाइस कंट्रोल कर सकें.
हैकर्स का निशाना डिफेंस सिस्टम था

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










