
ऐसे बिना लड़े हथियार डाल देगा ताइवान... चीन को थिंक टैंक से मिले 'इंफ्रास्ट्रक्चर वॉर' के टिप्स
AajTak
चीन ताइवान को अपना बताया है और मानता है कि सही समय आने पर वो द्वीप पर कब्जा कर लेगा. अब चीन स्थित एक थिंक टैंक ने कहा है कि कैसे चीन इंफ्रास्ट्रक्चर वॉर के जरिए ताइवान को बिना लड़े आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर देगा.
ताइवान को अपना हिस्सा बताना वाला चीन हमेशा यही मानता है कि वक्त आने पर वो ताइवान पर कब्जा कर लेगा. इसी बीच चीन की सैन्य पत्रिका नेवल एंड मर्चेंट शिप्स ने एक लेख प्रकाशित किया है जिसके अनुसार, चीन ताइवान के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर उसे कुचल सकता है. चीन स्थित थिंक टैंक के लेख में कहा गया है कि चीन ताइवान के सिस्टम में सेंध लगाकर उसे इतना कमजोर कर सकता है कि वो बिना किसी विरोध के हथियार डाल दे और चीन में शामिल हो जाए.
लेख में 30 से 40 बेहद महत्वपूर्ण टार्गेट्स का विवरण देते हुए कहा गया है कि अगर बिल्कुल सही समय पर इन टार्गेट्स पर हमला किया जाए तो ताइवान का सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तबाह हो जाएगा. इन टार्गेट्स में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलएनजी) फैसिलिटीज भी शामिल हैं, जहां हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA, चीनी सेना) ने मिलिट्री ड्रील किया था.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी पत्रिका के मई के अंक में लिखा है, 'सिस्टम के ढहने से ताइवान की आजाद सेना की प्रतिरोध करने की इच्छाशक्ति जल्द ही खत्म हो जाएगी और बिना लड़ाई जीत का माहौल तैयार होगा. यह ताइवान मुद्दे को हल करने के लिए कम लागत वाला, उच्च दक्षता वाला सैन्य विकल्प हो सकता है.'
लेख में अनुमान लगाया गया है कि बिजली और पानी की आपूर्ति कई दिनों तक रुक सकती है जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप्प पड़ सकता है, संचार और इंटरनेट की सुविधा बाधित हो सकती है, मेडिकल सेवाओं में बाधा आ सकती है और खाने-पीने के सामानों की कमी हो सकती है.
लेख में सन त्जु (Sun Tzu) की किताब 'द आर्ट ऑफ वॉर' का हवाला देते हुए कहा गया है कि शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से ध्वस्त करने की रणनीति न्यूनतम सैन्य लागत के साथ अधिकतम रिजल्ट दे सकती है. यह बिना युद्ध किए दुश्मन को हराने की सबसे अच्छी स्थिति है.
लेख में बताया गया है कि ताइवान एक ऐसा द्वीप है जो ऊर्जा और वस्तुओं के लिए आयात पर निर्भर है और जो नियमित रूप से भूकंप और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता रहा है. ऐसे में वो इस तरह की रणनीति का आदर्श टार्गेट है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










