
ऐसा म्यूजियम जहां लगती है मुर्दों की प्रदर्शनी... यहां एक मां को दिखा अपने बेटे का शव
AajTak
अमेरिका में एक महिला के बेटे की एक दशक पहले मौत हो गई थी. उसकी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी, लेकिन उन्हें यकीन था कि उनके बेटे की हत्या हुई है. फिर उन्हें एक ऐसे म्यूजियम के बारे में पता चला जहां मुर्दों की प्रदर्शनी लगाई जाती है. जब महिला वहां पहुंची तो एक शव उन्हें ठीक अपने बेटे की तरह लगा. अब उन्होंने डीएनए जांच की मांग की है.
अमेरिका में एक ऐसा म्यूजियम है, जहां इंसानों के डेड बॉडीज की प्रदर्शनी लगाई जाती है. शवों को सालों तक संरक्षित करके रखा जाता है और प्रदर्शनी में शरीर के अलग-अलग अंगों को डिस्प्ले किया जाता है. इस म्यूजियम में मुर्दों की प्रदर्शनी देखने जब एक महिला पहुंची तो उसे वहां अपने बेटे का भी शव डिस्प्ले में सजा मिला.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला किम एरिक के बेटे क्रिस ने कुछ साल पहले आत्महत्या कर ली थी. अब महिला को यकीन है कि उसके बेटे का अवशेष लास वेगास के एक लाइव बॉडीज संग्रहालय में प्रदर्शित हो रहा है.
लास वेगास के एक म्यूजियम में दिखा बेटे का शव 54 साल की किम एरिक लास वेगास में रियल बॉडीज प्रदर्शनी में थीं, जब उन्हें एक शव मिला. जिसे वो अपने बेटे का मानती हैं. वह यह देखकर दंग रह गईं कि उनके बेटे की खाल निकाल ली गई थी और उसे काट दिया गया था, ताकि लोग उसके शरीर के अंदरूनी अंगों को भी देख सकें.
इस अनोखे म्यूजियम ने महिला के दावे को किया खारिज हालांकि, संग्रहालय इस बात से इनकार करता है कि यह शव उनके बेटे का है. पुलिस ने जोर देकर कहा है कि उन्होंने किम के बेटे क्रिस की मौत की जांच की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. हालांकि, किम को यकीन है कि उसकी मौत और कथित तौर पर संग्रहालय में उसके शव के अवशेष होने के पीछे कुछ और भी गहरा रहस्य जरूर है.
टेक्सास की मूल निवासी किम ने पहली बार शव देखने के बाद द सन को बताया कि मुझे पता था कि यह वही है. इसे देखना अविश्वसनीय रूप से दर्दनाक था. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि इसने मुझे और मेरे परिवार को किस तरह अंदर तक हिला दिया.उन्होंने आगे कहा कि मैं दरअसल अपने बेटे की चमड़ी उधेड़ी हुई, क्षत-विक्षत लाश की तस्वीरें देख रही थी. यह दिल दहला देने वाला था.
लास वेगास में हैं रियल बॉडीज म्यूजियम किम के दावे के अनुसार उन्हें जिस म्यूजियम में जाकर अपने बेटे के शव का डिस्प्ले में लगा दिखाई दिया, वो लास वेगास में स्थित रियल बॉडीज प्रदर्शनी है. यहां असली मानव शरीरों को पूरी तरह से संरक्षित करके दिखाया जाता है, ताकि लोग देख सकें कि उनके अंदर क्या है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









