
एलर्जी से लेकर जोड़ों में दर्द, ज्यादा टमाटर खाने के ये 8 नुकसान
AajTak
जरूरत से ज्यादा कुछ भी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है और यही बात टमाटर पर भी लागू होती है. सब्जी, सूप या फिर सलाद हो, टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर चीज में किया जाता है. वैसे तो टमाटर खाने के कई फायदे हैं लेकिन जब इसकी मात्रा थोड़ी ज्यादा हो जाती है तो ये नुकसान भी पहुंचाता है.
जरूरत से ज्यादा कुछ भी खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है और यही बात टमाटर पर भी लागू होती है. सब्जी, सूप या फिर सलाद हो, टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर चीज में किया जाता है. वैसे तो टमाटर खाने के कई फायदे हैं लेकिन जब इसकी मात्रा थोड़ी ज्यादा हो जाती है तो ये नुकसान भी पहुंचाता है. पेट खराब होना- टमाटर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया गया तो इसका ठीक उल्टा हो सकता है. जिन लोगों को इरिटेबल बॉएल सिंड्रोम की समस्या है उन्हें टमाटर की थोड़ी भी ज्यादा मात्रा से पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा टमाटर की ज्यादा मात्रा से डायरिया भी हो सकता है. एसिड रिफ्लक्स- टमाटर में बहुत ज्यादा एसिड होता है. अगर आपको एसिड रिफ्लक्स या फिर सीने में जलन की शिकायत है तो आप बिल्कुल कम मात्रा में ही टमाटर का सेवन करें. टमाटर आपके पेट में और एसिड बना सकता है जिसकी वजह से आपके पाचन की दिक्कत और बढ़ सकती है.More Related News













