
एयर एम्बुलेंस क्रैश में मरने वाले डॉक्टर विकास के परिजनों को झारखंड और बिहार सरकार से क्या है शिकायत?
BBC
झारखंड के चतरा में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस में डॉक्टर विकास भी सवार थे. विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी.
झारखंड के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार रात एक एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौके़ पर ही मौत हो गई थी.
मृतकों में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), रांची में क़रीब आठ सालों से कार्यरत 42 साल के डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता भी शामिल हैं. वह बिहार के औरंगाबाद ज़िले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मनिका गांव के रहने वाले थे.
मंगलवार को चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जब एम्बुलेंस से डॉक्टर विकास का शव मनिका गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में चारों तरफ़ मातम पसरा हुआ है. हर तरफ़ उनकी ही बातें हो रही हैं.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
दरअसल, सोमवार को रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एम्बुलेंस विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी.













