
एयरपोर्ट है या बागीचा! 5000 करोड़ में तैयार कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे का टर्मिनल-2, PM Modi करेंगे उद्घाटन
AajTak
PM Narendra Modi जिस कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करने वाले हैं, उसे बेंगलुरु के गार्डन सिटी के रूप में ही डिजाइन किया गया है. इस टर्मिनल में आने वाले यात्री बिल्कुल इस तरह का एहसास होगा कि वे बागीचे में टहल रहे हैं. इसकी कुछ शानदार तस्वीरें भी शेयर की गई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 11 नवंबर को बेंगलुरु के कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल-2 (Kempegowda Airport Terminal-2) का उद्घाटन करेंगे. इसे करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह टर्मिनल यहां से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद लाभदायक होगा और इससे एयरपोर्ट की यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ ही चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर दोगुना हो जाएंगे.
108 फीट की प्रतिमा का अनावरण कैंपेगोड़ा एयरपोर्ट (Kempegowda Airport) की यात्रियों को संभालने की क्षमता फिलहाल सालाना आधार पर 2.5 करोड़ है, जो टर्मिनल-2 के जरिए बढ़कर करीब 5-6 करोड़ सालाना हो जाएगी. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इसी दिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में लगाई जा रही बेंगलुरु के संस्थापक कैंपेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे.
टर्मिनल-2 की तस्वीरें साझा बेंगलुरु के इस हवाई अड्डे ने पहले से ही पूरे परिसर में अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) के 100 फीसदी उपयोग के साथ एक बेंचमार्क स्थापित किया है. इस नए बने टर्मिनल 2 की तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लग रही हैं. इन तस्वीरों हैंगिंग गार्डन, हरी भरी घास और फूलों से सजी दीवारें एक अलग एहसास दिलाने वाली हैं.
बागीचे में टहलने जैसा होगा एहसास कैंपेगोड़ा हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी के रूप में ही डिजाइन किया गया है. इस टर्मिनल में आने वाले यात्री बागीचे में टहलने जैसा अनुभव करेंगे. यहां करीब 10,000 वर्गमीटर से ज्यादा एरिया में हरी-भरी दीवारों, लटकते बगीचों और बाहरी उद्यानों से चहलकदमी करते हुए हुए यात्री निकलेंगे. इन बागीचों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में बनाया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









