
एयरपोर्ट पर मर्द को औरत ने छेड़ा और गलत तरीके से छुआ, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला...
AajTak
Man Harassed by Woman: ये शख्स पुणे से दिल्ली लौट रहा था. तभी उसके साथ एक महिला ने छेड़छाड़ की. शख्स ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है. उसकी पोस्ट पढ़कर लोग हैरानी जता रहे हैं.
सार्वजनिक स्थानों पर किसी के साथ छेड़छाड़ होना कोई नई बात नहीं है. अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं. लेकिन जो भी मामले आते हैं, वो महिलाओं से जुड़े होते हैं. शायद ही कभी किसी पुरुष ने खुद से छेड़छाड़ होने की बात कही हो. मगर अब जो मामला सामने आया है, वो सभी के लिए हैरान कर देने वाला है. एक शख्स ने कहा है कि उसके साथ एक महिला ने एयरपोर्ट पर यौन शोषण किया. उसने गलत तरीके से छुआ. तब ये शख्स पुणे से दिल्ली लौट रहा था. उसने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट कर अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है. जिसे पढ़कर लोग हैरानी जता रहे हैं.
अपनी पोस्ट में शख्स ने लिखा, 'मैं 7 नवंबर 2023 को पुणे से दिल्ली की फ्लाइट ले रहा था और करीब 2 बज रहे थे. जब जोन 1 की बोर्डिंग शुरू हुई तब मैं जोन 3 में इंतजार कर रहा था. तभी एक 30-35 साल की महिला आई और इंतजार करने के लिए मेरे बगल में खड़ी हो गई. मैंने उसे गाना गुनगुनाते सुना और फिर वो मेरी कमर से लेकर उसके निचले हिस्से तक सहलाने लगी. और मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि इसका कुछ और मतलब भी हो सकता है क्योंकि मुझे अपने जीवन में इस तरह कभी किसी ने नहीं छुआ. और ऐसा दो बार हुआ. '
उसने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं वर्ल्ड क्लास हॉटी हूं और वो थर्ड क्लास बदसूरत महिला. वो भी दिखने में अच्छी खासी थी. मुझे ऐसा लगा कि मैं इसे हंसकर टाल दूं. लेकिन ये अजीब था. जैसे एक लड़की ने मुझे छेड़ा हो, वो भी दिल्ली जाने के रास्ते पर. हमारे पास इसके खिलाफ कोई कानून नहीं है और मैं पूरी तरह से समझ भी नहीं पा रहा हूं कि क्या हुआ, लेकिन मैं केवल इतना जानता हूं कि उसने मुझे जानबूझकर छुआ था और मुझे पहले कभी इस तरह नहीं छुआ गया.'
शख्स के पोस्ट पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कहा, 'लोग रिप्लाई में मजाक बना रहे हैं क्योंकि यहां एक पुरुष के साथ छेड़छाड़ हुई है. अगर कोई महिला इस पर पोस्ट करती, तो सब यहां पुरुषों को लेकर रोना शुरू कर देते. खैर, मुझे बहुत दुख हुआ, जो भी आपके साथ हुआ उसे जानकर. केवल इसलिए कि आप पुरुष हैं, इससे मामले की संवेदनशीलता कम नहीं हो जाती.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'जो भी आपके साथ हुआ उसे सुनकर बुरा लगा, मुझे उम्मीद है कि किसी को भी ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े.'

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









