
एयरपोर्ट पर घेरा, सेल्फी के लिए मारामारी... विराट कोहली का वडोदरा में फैन्स के सामने हुआ ऐसा हाल, VIDEO
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वडोदरा पहुंचने पर विराट कोहली को फैन्स ने घेर लिया. वडोदरा में विराट कोहली का जोरदार स्वागत हुआ. वहीं कोहली की एक झलक पाने के लिए फैन्स में गजब की दीवानगी देखने को मिली.
Virat Kohli Airport Chaos Video: विराट कोहली का बुधवार (7 जनवरी) को वडोदरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ. भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कोहली यहां पहुंचे थे.
फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, उनको देख फैन्स क्रेजी हो गए. सिक्योरिटी बढ़ा दी गई और लोग सेल्फी लेने के लिए फोन उठाने लगे. कोहली को इस अफरा-तफरी के बीच अपनी गाड़ी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए आखिरी वनडे में अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो लगातार शतक और एक अर्धशतक लगाकर परिचित परिस्थितियों में अपनी महारत साबित की. घरेलू क्रिकेट में भी उनका यह शानदार फॉर्म जारी रहा, जहां कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए एक शतक और एक अर्धशतक बनाया.
#WATCH | Gujarat: Former Indian Captain and Star Cricketer Virat Kohli arrives at Vadodara for Team India's ODI match against New Zealand on 11th January. pic.twitter.com/cQbhCghMZy
टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से कोहली ने वनडे फॉर्मेट पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया है और लगातार यह साबित कर रहे हैं कि वे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक क्यों हैं. ध्यान रहे न्यूजीलैंड संग तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा, इसके बाद 14 और 18 जनवरी को क्रमशः राजकोट और इंदौर में मैच खेले जाएंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान; फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









