
एडिलेड में टॉस के समय भारतीय कप्तान शुभमन गिल दिखे कन्फ्यूज! प्लेइंग XI रखी अनचेंज...ऑस्ट्रेलिया ने किए 3 बदलाव
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में है. जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम में तीन बदलाव किए. वहीं भारतीय टीम अनचेंज रही. हालांकि टॉस के समय कैप्टन शुभमन गिल कन्फ्यूज दिखे.
IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस मैच के लिए तीन बदलाव किए गए हैं.
वहीं, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया. टीम वही है जो पर्थ में पहले मुकाबले में उतरी थी. हालांकि, टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल कुछ हद तक कन्फ्यूज दिखाई दिए. दरअसल, उन्होंने टॉस के समय कुछ ऐसा कहा, जो बेहद अजीबोगरीब लगा.
क्लिक करें: IND vs AUS के बीच दूसरे वनडे की लाइव कवरेज
गिल ने कहा- हम भी पहले गेंदबाजी कर सकते थे, लेकिन बल्लेबाजी करना अच्छा लगा, जब बारिश होती है तो हमेशा मुश्किल होती है, उम्मीद है आज कोई रुकावट नहीं होगी. हमारी प्लेइंग 11 वही रहेगी. यानी साफ है कि टॉस जीतने के बाद उनका स्टैंड क्या था, उसे लेकर वो कंफ्यूज दिखे. वहीं मिचेल मार्श ने टॉस जीतते ही पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह बहुत संतोषजनक है. सभी को यहां खेलना पसंद है.
इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए. जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नमैन इस मैच का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह क्रमश: एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा प्लेइंग 11 में वापस आए हैं.
Here is the #TeamIndia XI for the 2️⃣nd #AUSvIND ODI 👍 Updates ▶ https://t.co/aB0YqSCClq pic.twitter.com/IYWFmKJ5Wy

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










