
एक होली, 52 जुमा... संभल की 'प्रयोगशाला' से निकला नया नारा, क्या इसी से मिलेगा बिहार चुनाव में सहारा?
AajTak
एक होली और 52 जुमा को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमाती जा रही है. संभल से निकले इस बारे में बिहार की राजनीति में भी एंट्री कर ली है. क्या ये नारा संभल की सियासी प्रयोगशाला का नया राजनीतिक उत्प्रेरक है...जिसे अब देश के अगले चुनावी राज्य बिहार में भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया है.
एक होली और 52 जुमा को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमाती जा रही है. संभल से निकले इस बारे में बिहार की राजनीति में भी एंट्री कर ली है. हालांकि, बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू के कुछ नेताओं इस नारे से दूरी बना ली है.
कोई भी त्योहार जब हर दल की सियासत से बचता नहीं है तो फिर अबकी होली से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो 52 जुमा-एक होली की राजनीतिक लकीर संभल से खींची है. क्या वो संभल की सियासी प्रयोगशाला का नया राजनीतिक उत्प्रेरक है. जिसे अब देश के अगले चुनावी राज्य बिहार में भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया गया है.
यूपी में 80 बनाम 20
इसी तरह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में में 80 बनाम 20 चला, लेकिन 2024 के चुनाव में यूपी में हिंदू वोट बंटा तो बीजेपी की सीटें घट गईं और तब ये सवाल फिर आ जाता है कि 80 बनाम 20 की राजनीतिक निरंतरता को बनाए रखने के लिए एक होली- 52 जुमा की बात आई है. इसी के जवाब में कहा जाने लगा 85 बनाम 15......यानी 85 फीसदी में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक, बाकी 15 में सिर्फ सवर्ण हिंदू.
80-20 के फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा कहा था कि राम मंदिर, काशी विश्वनाथ का विरोध करने वाले लोग हैं वो 20 फीसदी...सीएम ने तब कहा था कि जो हिंदू विरोधी हैं वो देश विरोधी हैं...80 बनाम 20 यानी बहुसंख्यक वोट साधने वाली इस सियासत का असर अब यूपी से लेकर बिहार तक दिख रहा है. जहां अबकी बार होली से पहले 80 बनाम 20 की सियासत को ही एक होली और 52 जुमा से जोड़कर पेश किया जा रहा है.
क्या पहली बार साथ हो रहे हैं होली और रमजान का जुमा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












