
एक महीने में दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा, एयरफोर्स से मिले ऑर्डर के दम पर इस शेयर ने किया कमाल
AajTak
Share Market Investment: शेयर बाजार इन दिनों अपने ऐतिहासिक लेवल पर चल रहा है. ऐसे में कई शेयरों में कमाल की तेजी दिख रही है. ऐसा ही एक शेयर है Zen Technologies का जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.
शेयर बाजार इन दिनों अपने ऐतिहासिक लेवल पर चल रहा है. ऐसे में कई शेयरों में कमाल की तेजी दिख रही है. ऐसा ही एक शेयर है जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) का जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. जेन टेक्नोलॉजी के शेयर का दाम एक महीने में दोगुना से ज्यादा हो गया और यह 89.35 रुपये से बढ़कर 205.05 रुपये तक पहुंच गया. (फाइल फोटो) यानी एक महीने में इस शेयर में 129 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है. इस कंपनी को एयरफोर्स से 155 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसके बाद इस शेयर में शानदार तेजी आई है. इसे काउंटर अनमैन्ड एयरक्रॉफ्ट सिस्टम्स (CUAS) की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इस हफ्ते यह शेयर लगातार तेजी में रहा और कई दिन अपर सर्किट लगाना पड़ा.(फाइल फोटो: Zen Technologies) बुधवार को बीएसई पर यह शेयर 195.30 रुपये पर पहुंच गया और इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगाना पड़ा. इसके बाद शुक्रवार को इस शेयर में फिर से पांच फीसदी का अपर सर्किट लग गया और यह 205.05 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को एयरफोर्स का यह ऑर्डर 12 महीने में पूरा करना है. (फाइल फोटो)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












