
एक फोन कॉल और उड़ गए करोड़ों रुपए... साइबर ठगों का खौफनाक खेल, जिसने सिस्टम को हिला दिया
AajTak
देश में साइबर अपराधियों का सिंडिकेट अब जांच एजेंसियों से सौ कदम आगे निकल चुका है. ये ठग सिर्फ आपके खाते से पैसे नहीं निकाल रहे, बल्कि 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए आपकी मानसिक शांति और जान भी ले रहे हैं. पंजाब के पूर्व आईजी से 8 करोड़ की लूट हो या कानपुर में 70 दिनों का टॉर्चर, ये रिपोर्ट आपको झकझोर देगी.
एक फोन कॉल आता है. सामने से आवाज बेहद प्रोफेशनल और रौबदार होती है. बातचीत के शुरुआती चंद मिनटों में ही डर, भ्रम और भरोसे का ऐसा जाल बुना जाता है कि सामने वाले को सोचने का मौका तक नहीं मिलता. यही वह तरीका है जिससे चंद घंटों में करोड़ों रुपए लूट लिए गए. आज साइबर ठग सिर्फ लिंक या मैसेज तक सीमित नहीं हैं, वे सीधे हमारे दिमाग पर हमला कर रहे हैं.
जब रक्षक ही नहीं रहा सुरक्षित... ठगी का सबसे सनसनीखेज मामला पंजाब के पटियाला से सामने आया है. जिस अफसर ने 29 साल तक पुलिस की वर्दी पहनी, जो अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रहे, पटियाला और फिरोजपुर रेंज के डीआईजी रहे, वो आईपीएस अफसर अमर सिंह चहल खुद साइबर ठगों की जाल में फंस गए. साइबर लुटेरों ने उनसे 8 करोड़ 10 लाख रुपए की बड़ी रकम लूट ली.
इस भारी नुकसान और सदमे को वह झेल नहीं पाए. अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की. उन्होंने डीजीपी के नाम 12 पेज का एक नोट भी लिखा है, जिसमें इस काली साजिश की एक-एक परत खोलकर रख दी है. पूर्व आईपीएस अमर चहल फिलहाल अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. गोली उनके लीवर को चीरते हुए निकल गई थी.
70 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट'... उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले बुजुर्ग रमेश चंद्र की दास्तां सुनकर रूह कांप जाती है. डायलिसिस पर चल रहे बुजुर्ग को 70 दिनों तक उनके ही घर के 15x10 के कमरे में कैद रखा गया. ठगों ने वीडियो कॉल पर सीबीआई अफसर और फर्जी जज बनकर उनसे बात किया. उन्हें डराया गया कि उनके आधार कार्ड से सिम निकालकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई है.
ठगों ने उनके जीवन भर की कमाई (53 लाख रुपए) अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली. अब रमेश चंद्र रिश्तेदारों से उधार लेकर इलाज करवा रहे हैं. विडंबना देखिए कि कानपुर पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की थी. 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर अपराधियों के लिए एक ऐसा हथियार बन गया है, जिसके जरिए वे बुजुर्गों और महिलाओं को खासकर निशाना बना रहे हैं. उनसे लगातार ठगी कर रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










