
बर्थडे का वीडियो डिलीट होने पर भड़का युवक, थिएटर में किया बवाल, तोड़फोड़ और स्टाफ के साथ की मारपीट
AajTak
हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में स्थित एक प्राइवेट थिएटर में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो डिलीट होने का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में थिएटर स्टाफ पर हमला किया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक प्राइवेट थिएटर में जन्मदिन के जश्न का वीडियो डिलीट होने पर बवाल हो गया. ग्राहक और उसके साथ आए लोगों ने थिएटर स्टाफ पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की.
ये घटना हिमायतनगर इलाके में जॉली डिस्ट्रिक्ट प्राइवेट थिएटर्स की है. यहां जन्मदिन का जश्न उस वक्त हिंसक हो गया, जब एक वीडियो डिलीट होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. थिएटर प्रबंधन के अनुसार, एक ग्राहक तीन दिन पहले यहां बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आया था.
थिएटर स्टाफ ने लिए थे फोटो-वीडियो
प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फोटो खींचते समय ग्राहक का मोबाइल फोन बैटरी खत्म होने की वजह से बंद हो गया. इसके बाद ग्राहक ने थिएटर के एक स्टाफ सदस्य से अपने मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड करने और बाद में भेजने का अनुरोध किया.
मोबाइल से फोटो डिलीट हुए तो भड़का ग्राहक
अगले दिन जब ग्राहक वीडियो लेने के लिए दोबारा थिएटर पहुंचा तो स्टाफ के मोबाइल फोन से वो वीडियो गलती से डिलीट पाया गया. इसी बात को लेकर ग्राहक नाराज हो गया और आरोप है कि इसके बाद उसने लगातार तीन दिनों तक स्टाफ को फोन कर गाली-गलौज की.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










