
'तू अगले जन्म में भी अंधी बनेगी...', जबलपुर में BJP नेत्री ने दबाया दिव्यांग महिला का मुंह; दिग्विजय बोले- शर्मनाक
AajTak
Jabalpur News: धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हुए इस हंगामे के बीच BJP की नेत्री अंजू भार्गव का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक दिव्यांग महिला के साथ न केवल अभद्रता कर रही हैं, बल्कि उसके अंधेपन को लेकर कमेंट कर रही हैं.
संस्कारधानी जबलपुर के कटंगा क्षेत्र में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय भारी बवाल मच गया, जब हिंदूवादी संगठनों ने वहां धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. इस घटना के बीच बीजेपी की नगर उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नेत्रहीन महिला का मुंह दबाते हुए और 'अगले जन्म में भी अंधी बनेगी' जैसे आपत्तिजनक शब्द कहते हुए नजर आ रही हैं.
दरअसल, हवाबाग कॉलेज के पीछे स्थित चर्च परिसर के कम्युनिटी हॉल में ईसाई समाज के एक संगठन ने भोज का आयोजन किया था. कार्यक्रम में शहर के 'अंधमूक और दृष्टि बाधित विद्यालय' से बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था.
उधर, विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि यहां गुपचुप तरीके से बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा है. मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच जमकर लात-घूंसे चले. हालात को काबू करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
अभद्रता का शिकार हुई दिव्यांग महिला सफलता कार्तिक ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया, "मैं मदन महल से आई थी. वहां एक लेडी आई (अंजू भार्गव) और उन्होंने मेरे और मेरी छोटी बच्ची के साथ बहुत बदतमीजी की. उन्होंने गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया और पूछा कि तू यहां क्यों आई है?''
बीजेपी नेत्री ने आगे कहा, ''तू इस जन्म में अंधी बनी है,अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी. मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है?" देखें Video:-
दिव्यांग महिला ने बताया, ''हमें यहां कोई लालच नहीं दिया जाता, हम हर साल खुशी से आते हैं. न कोई जबरदस्ती है, न धर्मांतरण."

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










