
शादी में रिश्तेदार बनकर आई, लाखों के गहने उड़ाई... बेंगलुरु में ऐसे गिरफ्तार हुई शातिर चोर
AajTak
शादी समारोह में रिश्तेदार बनकर घुसने वाली एक शातिर महिला बेंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ गई. मैरिज हॉल से सोने के गहने और नकदी उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार महिला के पास से 32 लाख रुपए कीमत के 262 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए हैं.
बेंगलुरु में शादी समारोहों को निशाना बनाकर चोरी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला पर रिश्तेदार बनकर मैरिज हॉल में घुसी थी. इसके बाद उसने सोने के गहने और नकदी चुरा लिए थे. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ करीब 32 लाख रुपए कीमत के 262 ग्राम सोने के गहने जब्त करने का दावा किया है.
पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु के मंजूनाथ नगर की रहने वाली एक महिला ने बसवनगुडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया कि 23 नवंबर की सुबह वो अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए एक मैरिज हॉल में गई थी. फंक्शन के दौरान दोनों ने एक कमरे में अपना बैग रखा, जिसमें सोने की चेन मौजूद थी.
शिकायतकर्ता के अनुसार, समारोह खत्म होने के बाद जब वो घर लौटी और बैग की जांच की, तो उसमें रखी करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और आर्टिफिशियल कॉलर चेन गायब मिली. इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई, जिसके आधार पर बसवनगुडी थाने में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच शुरू कर दी.
इस दौरान पुलिस को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर 1 दिसंबर को उदयनगर, के.आर. पुरम इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने इस केस के अलावा बसवनगुडी थाने में दर्ज दो अन्य चोरी के मामलों में भी वारदात को अंजाम दिया था. सोने के गहने चोरी किए थे.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह दूसरे जिलों में मैरिज हॉल में होने वाले समारोहों में रिश्तेदार बनकर शामिल होती थी. मौके पाकर सोने के गहने चोरी कर लेती थी. पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए गहनों को उसने अपने घर पर रखा और बाद में पति के साथ मिलकर बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया.
पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच आरोपी के घर और बैंक से कुल 262 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 32 लाख रुपए है. उसकी गिरफ्तारी के साथ बसवनगुडी पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है. पुलिस अब अन्य जिलों में हुई ऐसी ही चोरी की घटनाओं से उसके कनेक्शन की जांच कर रही है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








