
'लोग उनमें इंदिरा गांधी को देखते हैं...', रॉबर्ट वाड्रा ने भी किया प्रियंका गांधी को PM बनाने का समर्थन
AajTak
रॉबर्ट वाड्रा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक मजबूत प्रधानमंत्री साबित हो सकती हैं. वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है और वह देश में जमीनी स्तर पर जरूरी बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं.
कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी बहस के बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बाद अब प्रियंका के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भी खुलकर उनका समर्थन करते हुए कहा है कि कई लोग भविष्य में उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं और यह सिर्फ समय की बात है.
दरअसल, वाड्रा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह एक मजबूत प्रधानमंत्री साबित हो सकती हैं. इमरान मसूद ने यह टिप्पणी बांग्लादेश में मौजूदा हालात और वहां हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के संदर्भ में की थी. उन्होंने कहा था कि यदि प्रियंका गांधी देश की प्रधानमंत्री होतीं, तो वह उसी तरह निर्णायक कदम उठातीं, जैसा इंदिरा गांधी ने अपने समय में उठाया था.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है और वह देश में जमीनी स्तर पर जरूरी बदलाव लाने की क्षमता रखती हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजनीति में उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. देश में जो बदलाव जरूरी हैं, उन्हें जमीन पर उतारने की उनमें पूरी क्षमता है. यह सिर्फ उनके विचारों की बात नहीं है, बल्कि जनता की सोच और सहमति के साथ बदलाव लाने की उनकी समझ है. मुझे विश्वास है कि यह समय आने पर जरूर होगा, इसे टाला नहीं जा सकता.”
वाड्रा ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी को जनता पसंद करती है और वह जो भी मुद्दे उठाती हैं, लोग उन्हें गंभीरता से लेते हैं. उनके मुताबिक प्रियंका गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी से बहुत कुछ सीखा है.
उन्होंने कहा, “लोग प्रियंका की बातों की सराहना करते हैं. जब वह बोलती हैं तो दिल से बोलती हैं. वह उन्हीं विषयों पर बात करती हैं, जिन्हें सुना जाना जरूरी है, और उन पर मजबूती से बहस करती हैं.”
रॉबर्ट वाड्रा का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस पर यह आरोप लगा रही है कि पार्टी का भरोसा राहुल गांधी के नेतृत्व से कमजोर पड़ गया है. इस सियासी माहौल में वाड्रा का बयान कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी की भूमिका और भविष्य को लेकर नई चर्चा को हवा दे रहा है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








