
हैदराबाद के थिएटर में बर्थडे के बाद बवाल... स्टाफ से वीडियो बनवाया, डिलीट हो गया तो बेरहमी से पीटा
AajTak
हैदराबाद के हिमायतनगर स्थित एक निजी थिएटर में जन्मदिन समारोह के दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो गलती से डिलीट होने पर विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक और उसके साथियों ने थिएटर स्टाफ पर हमला कर दिया. घटना में एक कर्मचारी घायल हुआ, जबकि मोबाइल फोन, फर्नीचर और थिएटर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.
तेलंगाना में हैदराबाद के हिमायतनगर इलाके में स्थित एक निजी थिएटर में बर्थडे सेलिब्रेशन उस समय हिंसक हो गया, जब एक वीडियो के गलती से डिलीट हो जाने को लेकर ग्राहक और थिएटर स्टाफ के बीच विवाद बढ़ गया. इस घटना में थिएटर के एक कर्मचारी को चोट आई, जबकि थिएटर की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है. मामले के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जॉली डिस्ट्रिक्ट प्राइवेट थिएटर्स के प्रबंधन के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक ग्राहक अपने दोस्तों के साथ निजी थिएटर में जन्मदिन मनाने आया था. सेलिब्रेशन के दौरान फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे. इसी बीच ग्राहक का मोबाइल फोन बैटरी खत्म होने के कारण बंद हो गया. इसके बाद ग्राहक ने थिएटर के एक स्टाफ सदस्य से अनुरोध किया कि वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर ले और बाद में उसे भेज दे.
अगले दिन जब ग्राहक वीडियो लेने के लिए दोबारा थिएटर पहुंचा, तब पता चला कि स्टाफ के मोबाइल से वह वीडियो गलती से डिलीट हो चुका है. इस बात को लेकर ग्राहक नाराज हो गया और कथित तौर पर थिएटर स्टाफ को दोषी ठहराने लगा. प्रबंधन का आरोप है कि इसके बाद ग्राहक ने लगातार तीन दिनों तक फोन कर स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकाया.
तीसरे दिन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. आरोप है कि ग्राहक अपने कुछ साथियों के साथ थिएटर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने थिएटर के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. इस दौरान एक स्टाफ सदस्य के हाथ में कांच या किसी नुकीली वस्तु से कट लग गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.
हमले के दौरान आरोपियों ने एक मोबाइल फोन तोड़ दिया, फर्नीचर में तोड़फोड़ की और थिएटर की अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद थिएटर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
थिएटर प्रबंधन ने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और किसी भी गलती को बातचीत से सुलझाया जा सकता था. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. घटना के बाद निजी थिएटरों की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








