
वारदात: संभल में टैटू से सुलसी राहुल हत्या की गुत्थी, मेरठ की मुस्कान केस जैसी दरिंदगी
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में राहुल मर्डर केस का खुलासा टैटू की हुआ. नाले के किनारे मिले शव के टुकड़ों में एक बांह पर 'राहुल' नाम का टैटू पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पत्नी रूबी ही अपने पति की कातिल निकली. रूबी का अपने मोहल्ले के युवक गौरव से प्रेम संबंध था और दोनों ने मिलकर राहुल की हत्या कर दी. मोबाइल फोन में मिली तस्वीरों और टैटू ने पुलिस को सच्चाई तक पहुंचाया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










