
नए साल पर बदले वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के नियम, 10 और 24 घंटे की समय सीमा लागू
AajTak
नए साल के मौके पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में बदलाव किया है. नए दिशानिर्देशों के तहत श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी और दर्शन के 24 घंटे के अंदर कटरा बेस कैंप लौटना होगा.
नए साल के अवसर पर जम्मू के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में बदलाव किया है. चढ़ाई और उतराई दोनों के लिए नए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य भवन क्षेत्र में भीड़भाड़ रोकना, दुर्घटनाओं का जोखिम कम करना, मंदिर ट्रैक पर बेहतर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
संशोधित नियमों के तहत, श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) प्राप्त करने के 10 घंटे के अंदर यात्रा शुरू करनी होगी. दर्शन पूरा करने के बाद कटरा बेस कैंप लौटने के लिए अधिकतम 24 घंटे का समय दिया गया है. ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं. पहले RFID कार्ड लेने के बाद यात्रा शुरू करने की कोई सख्त समय सीमा नहीं थी. श्रद्धालु किसी वक्त भी चढ़ाई शुरू कर सकते थे और दर्शन के बाद भवन क्षेत्र में कई दिन तक रुक सकते थे, जिससे अक्सर भीड़भाड़ और जाम की स्थिति बन जाती थी.
कटरा से माता वैष्णो देवी भवन तक की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है. यात्रा पैदल, घोड़े, पिट्ठू, बैटरी कार या हेलीकॉप्टर से की जा सकती है. एक स्वस्थ्य व्यक्ति को पैदल चढ़ाई में 6 से 8 घंटे और उतरने में भी लगभग इतना ही समय लगता है. सामान्य दिनों में यात्रा 24 से 36 घंटे में पूरी हो जाती है, लेकिन नए साल के अवसर पर भीड़ की वजह से इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है.
#BreakingNews: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बदले नियम, RFID कार्ड रिलीज के बाद 10 घंटे के अंदर यात्रा#Shankhnaad #MataVaishnoShrineBoard #JammuAndKashmir | @nehabatham03 pic.twitter.com/4jswJP0jvs
माता वैष्णो देवी धाम कैसे पहुंचें
रेल मार्ग: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा है. यहां से कटरा लगभग 50 किलोमीटर दूर है, जहां बस या टैक्सी से करीब डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








