
'वतन से प्रेम और उसकी पूजा में फर्क है', दत्तात्रेय होसबले के बयान पर मौलाना मदनी का पलटवार
AajTak
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के बयान पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने कड़ा ऐतराज जताया है. मदनी ने कहा कि मुसलमान तौहीद में विश्वास रखते हैं और अल्लाह के सिवा किसी और की पूजा नहीं करते. वतन से प्रेम और उसकी पूजा में फर्क है.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने मुसलमानों से सूर्य, नदी और वृक्ष की पूजा जैसी प्रथाओं को अपनाने का सुझाव दिया था. मौलाना मदनी ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान करार देते हुए कहा कि संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस्लाम और मुसलमानों को अब तक गंभीरता से समझने की कोशिश न करना बेहद अफसोसजनक है.
मौलाना मदनी ने स्पष्ट किया कि हिंदू और मुसलमान इस देश में सदियों से साथ-साथ रहते आए हैं और मुसलमानों का तौहीद का अकीदा (एकेश्वरवाद में आस्था) और इबादत का तरीका किसी समझदार व्यक्ति से छिपा नहीं है. फिर भी शिक्षित व्यक्ति होने के बावजूद होसबले जैसे लोग इस्लाम की बुनियादी बातों से अनजान दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि तौहीद (सिर्फ अल्लाह में विश्वास) और रिसालत (अल्लाह का संदेश वाहक) इस्लाम के मूल स्तंभ हैं. इन दोनों को नहीं मानने वाला मुसलमान नहीं रह सकता.
मुस्लिमों के लिए वतन प्रिय है, पूज्य नहीं: मौलाना मदनी
जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख ने कहा, 'इस देश की मिट्टी और प्रकृति से प्रेम करना, उसकी रक्षा करना' और 'उसकी पूजा करना' दोनों पूरी तरह अलग-अलग चीजें हैं. मौलाना मदनी ने आगे कहा कि भारतीय मुसलमान तौहीद पर यकीन रखते हैं. उन्हें अल्लाह के अलावा वृक्ष, धरती, सूर्य, समुद्र या नदी की पूजा के लिए आमंत्रित करना यह साबित करता है कि संघ ‘प्रिय’ और ‘पूज्य’ के बीच बुनियादी फर्क को समझने और समझाने में नाकाम रहा है.
यह भी पढ़ें: 'मरना कुबूल है, लेकिन शिर्क स्वीकार नहीं...', वंदे मातरम पर चर्चा के बीच बोले अरशद मदनी
उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय होसबले का बयान संघ की वैचारिक परिपक्वता पर भी सवाल उठाता है. इससे पता चलता है कि आरएसएस देश का मार्गदर्शन करने की योग्यता नहीं रखता या इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रमुख ने कहा, 'भारतीय मुसलमान इस वतन से बेहद प्रेम करते हैं, लेकिन पूजा केवल एक अल्लाह की करते हैं. संघ के इस तरह के बयानों से सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचती है और देश की एकता को नुकसान होता है. ऐसे बयानों से बचना चाहिए और सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.'

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








