
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने बैंकर पत्नी को मारी 4 गोलियां, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर
AajTak
बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अलग रह रही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर थाने में जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि आरोपी अपनी बैंकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था.
बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मंगलवार शाम एक 40 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अलग रह रही पत्नी को गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं बाद में इंजीनियर खुद पास के पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
अधिकारी के मुताबिक पीड़िता, भुवनेश्वरी (39), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बसवेश्वरननगर ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर थीं. वह काम से घर लौट रही थीं, तभी आरोपी बालामुरुगन ने शाम 6.30 बजे से 7 बजे के बीच मगाडी रोड के पास उन्हें रोक लिया. पुलिस ने बताया कि उसने पिस्तौल से करीब से गोली चलाई और उन्हें चार गोलियां मारीं. जिसके बाद उन्हें शानबाग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: पत्नी का मर्डर कर बांध के नीचे फेंक दी लाश..., कई दिनों तक नहीं उठाया कॉल तो खुला राज
2011 में हुई थी दोनों की शादी
2011 में शादी करने वाले और दो बच्चों के माता-पिता यह कपल शादी में अनबन के बाद पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उससे दूर रहने की कोशिश में भुवनेश्वरी छह महीने पहले व्हाइटफील्ड से राजाजीनगर शिफ्ट हो गई थी. लेकिन बालामुरुगन ने उसका पता लगा लिया और उस पर नज़र रखने के लिए चार महीने पहले केपी अग्रहारा पुलिस लिमिट के तहत चोलुरपाल्या में चला गया.
एक हफ़्ते पहले उसने तलाक के लिए भुवनेश्वरी को कानूनी नोटिस भेजा था. वेस्ट डिवीजन के डीसीपी एस. गिरीश के अनुसार आरोपी पहले एक प्राइवेट आईटी फर्म में काम करता था. लेकिन पिछले चार सालों से बेरोजगार था. आरोपी और पीड़िता दोनों तमिलनाडु के सेलम जिले के रहने वाले हैं. हमले के बाद बालामुरुगन मगाडी रोड पुलिस स्टेशन गया, अपना जुर्म कबूल किया. साथ ही हथियार भी पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने BNS सेक्शन 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








