
'हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश, हिंदुओं को 3–4 बच्चे पैदा करने चाहिए...', बोलीं नवनीत राणा
AajTak
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा के बयान ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. जनसंख्या और धर्म के मुद्दे को लेकर दिए गए उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं.
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने हिंदुओं से कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश कर रहे हैं, और इसे रोकने के लिए हिंदुओं को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए.
नवनीत राणा का कहना था कि हिंदुओं को हिंदुस्तान की रक्षा के लिए कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग जानबूझकर बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर देश की जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं.
'मैं हिंदुओं से अपील करती हूं...'
नवनीत राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं. ये लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां हैं और 19 बच्चे हैं. मैं सुझाव देती हूं कि हिंदुओं को भी कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए.
'30 बच्चों का कोरम पूरा नहीं...'
वह एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी कर रही थीं. राणा ने आगे कहा, मुझे नहीं पता वह मौलाना हैं या कोई और, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी चार पत्नियां हैं और 19 बच्चे हैं. वह 30 बच्चों का कोरम पूरा नहीं कर पाए. इनकी योजना ज्यादा बच्चे पैदा कर हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की है. तो फिर हम सिर्फ एक बच्चे पर क्यों संतुष्ट रहें. हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










