
एक प्रोटेस्ट और ट्रंप ने तैनात कर दी सेना... क्या अमेरिका में दबा दी जाएगी विरोध में उठने वाली हर आवाज?
AajTak
प्रोफेसर उरमैन ने चेतावनी दी कि बिना राज्य सरकार की सहमति के सेना की तैनाती से संघीय और राज्य सरकारों के बीच शक्ति-संतुलन बिगड़ सकता है. उन्होंने कहा, 'इससे संघीय सरकार को राज्य और स्थानीय सरकारों की तुलना में ज्यादा अधिकार मिल जाते हैं, जबकि अमेरिका का संविधान सीमित और निर्दिष्ट अधिकारों वाली संघीय व्यवस्था की बात करता है.'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लॉस एंजेलिस में 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का फैसला असहमति और विरोध-प्रदर्शनों पर 'गहरा असर' डाल सकता है. यह तैनाती उस समय की गई जब आव्रजन (इमिग्रेशन) छापों के बाद संघीय एजेंसियों का प्रदर्शनकारियों से टकराव हुआ. रविवार (8 जून) को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए एक विश्लेषक ने यह बात कही. प्रदर्शनों के बाद पुलिस और फेडरल बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स की कुछ प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई, जिसमें प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल के प्रोफेसर डेनियल उरमैन ने कहा कि ट्रंप को 'विद्रोह' जैसी स्थिति में नेशनल गार्ड तैनात करने का कानूनी अधिकार है, लेकिन आमतौर पर यह गवर्नर के अनुरोध पर किया जाता है, जब बहुत बड़े पैमाने पर अशांति फैली हो. लेकिन लॉस एंजेलिस में जो विरोध हो रहे हैं, वे इस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं.
गवर्नर ने बताया 'भड़काने वाला' कदम
उरमैन के अनुसार, 'यह कदम समय से पहले लिया गया लगता है और ऐसा लगता है कि इसका मकसद विरोध को दबाना है.' व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया कि ट्रंप ने 'उस अराजकता को खत्म करने' के लिए राष्ट्रपति ज्ञापन (Presidential Memorandum) पर साइन किए हैं, 'जिसे लंबे समय से पनपने दिया गया.' हालांकि, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम ने इस फैसले को 'जानबूझकर भड़काने वाला' बताया.
आखिरी बार 1992 में इस्तेमाल किया गया था विद्रोह कानून
सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने अब तक Insurrection Act (विद्रोह कानून) का उपयोग नहीं किया है. यह 1807 का कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गृह अशांति को दबाने के लिए सेना तैनात करने का अधिकार देता है. इसे आखिरी बार 1992 में लॉस एंजेलिस दंगों के दौरान कैलिफोर्निया के गवर्नर के अनुरोध पर लागू किया गया था.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








